फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   PM is coming to Kashi Namami Gange team raised awareness about cleanliness

Varanasi News: पीएम काशी आने वाले हैं, नमामि गंगे की टीम ने जगाया स्वच्छता का अलख, विकास पर दिया धन्यवाद

Wed, 09 Apr 2025 12:26 PM IST
नितीश कुमार पांडेय अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी Published by: नितीश कुमार पांडेय Updated Wed, 09 Apr 2025 12:26 PM IST
सार

पीएम काशी आने वाले हैं। इस दौरान 3884 करोड़ की 44 परियोजनाओं के लिए नमामि गंगे की टीम नेी नवनिर्मित सामने घाट पर मां गंगा की आरती उतारी और पीएम मोदी को धन्यवाद दिया। इस दौरान स्वच्छता का अलख जगाया।
 

विज्ञापन
PM is coming to Kashi Namami Gange team raised awareness about cleanliness
नमामि गंगे की टीम ने दिया पीएम को धन्यवाद - फोटो : Amar Ujala

विस्तार

काशी के सांसद पीएम मोदी की अगुवाई में नए विकास की गाथा लिख रही काशी को 3884 करोड़ की 44 परियोजनाओं के तहत सौगात देने आ रहे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को कोटि-कोटि साधुवाद देते हुए नमामि गंगे ने नवनिर्मित सामने घाट पर मां गंगा की आरती उतारी ।

विज्ञापन


काशी के 84 घाटों की श्रृंखला में जुड़ने जा रहे वास्तुशिल्प, आधुनिकता और पर्यटकों की सुविधा के लिए खास बनाए गए 'सामने घाट' पर पीएम मोदी की तस्वीर लेकर बाबा विश्वनाथ और मां गंगा से आशीर्वाद मांगा । देश के नागरिकों को स्वच्छ भारत-स्वस्थ भारत अभियान से जोड़ने वाले पीएम मोदी के मार्गदर्शन के अनुरूप सामने घाट पर स्वच्छता की अलख जगाया।
विज्ञापन


नमामि गंगे काशी क्षेत्र के संयोजक व नगर निगम के स्वच्छता ब्रांड एम्बेसडर राजेश शुक्ला ने कहा कि नव्य-भव्य श्रीकाशी विश्वनाथ धाम बनने के बाद नित नए विकास की गाथा लिख रही काशी को पीएम 11 अप्रैल को तैयार 1629 करोड़ की 19 परियोजनाएं देंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके साथ ही 2255 करोड़ की 25 परियोजनाओं का शिलान्यास भी करेंगे। यह परियोजनाएं शिक्षा, यातायात प्रबंधन, खेल समेत अन्य जन सुविधाओं की दिशा में काशी को अग्रिम पंक्ति में खड़ा करेगी । साथ ही कारोबार को पंख लगेंगे । 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed