{"_id":"57a8f0914f1c1b1562ee4c9c","slug":"pm-heads-to-the-development-mantra","type":"story","status":"publish","title_hn":"पीएम ने प्रधानों को दिए विकास के मंत्र","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पीएम ने प्रधानों को दिए विकास के मंत्र
ब्यूरो, अमर उजाला, वाराणसी
Updated Tue, 09 Aug 2016 02:20 AM IST
विज्ञापन
पीएम से मिले प्रधान
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपने संसदीय क्षेत्र के ग्राम प्रधानों का अतिथि देवो भव: कहकर स्वागत किया तो प्रधानों ने 'हर हर महादेव' के साथ उनका अभिवादन किया। अपने आवास पर प्रधानों से पूर्ण टीकाकरण, बच्चों के स्कूल छोड़ने की प्रथा में कमी लाने और स्वच्छता को बढ़ावा देने वाले कामों की सराहना की है। आग्रह किया है कि वे लड़के और लड़कियों के भेदभाव को दूर करें। मुलाकात के बाद यह दल गुजरात रवाना हो गया।
पीएम ने प्रधानों से आग्रह किया है कि वे दिल्ली और संसद देखने के अपने अनुभवों को वाराणसी की जनता के बीच साझा करें। दरअसल, पीएम के जरिये वाराणसी के ग्राम प्रधानों की सुध लेने का मकसद कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी की सियासी रैली से जोड़कर देखा जा रहा है। बीते दिनों सोनिया ने काशी पहुंचकर रोड शो किया था।
प्रधानों का साठ सदस्यीय दल शनिवार को दिल्ली गया था। सोमवार को दिल्ली में प्रधानों ने 11 से 2 बजे तक संसद की कार्यवाही देखी। उसके बाद अपराह्न 3 बजे यह दल प्रधानमंत्री के आवास पहुंचा। यहां मोदी ने टी पार्टी के दौरान कहा कि यदि प्रधान चाहें तो स्वच्छ भारत मिशन और मेक इन इंडिया के जरिये विकास की गंगा बहा सकते हैं।
विज्ञापन
सेवापुरी के सेक्टर नंबर दो से निर्वाचित भाजपा के जिला पंचायत सदस्य रामचंद्र पाल और इनकी पत्नी खेमापुर की प्रधान अनीता पाल ने बताया कि हम लोगों ने स्वप्न में भी नहीं सोचा था कि प्रधानमंत्री हमारा इतना भव्य स्वागत करेंगे। सेवापुरी ब्लाक के पूरे गांव के प्रधान सुबास मौर्य ने पीएम से स्वास्थ्य और शिक्षा पर विशेष ध्यान देने की अपील की।