फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   PM Cares For Children PM Modi interacted with children who orphaned in Corona Union Minister gave safety kit to girl in Varanasi

PM Cares For Children: कोरोना से अनाथ हुए बच्चों से रूबरू हुए पीएम मोदी, वाराणसी में छात्रा को केंद्रीय मंत्री ने दिया सुरक्षा किट

Mon, 30 May 2022 01:19 PM IST
उत्पल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Published by: उत्पल कांत Updated Mon, 30 May 2022 01:19 PM IST
सार

कोविड संक्रमण के चलते अपने माता-पिता को खो चुके बच्चों से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज वर्चुअल माध्यम से रूबरू हुए।  इस दौरान इन बच्चों को पीएम केयर फॉर चिल्ड्रेन योजना के तहत मिलने वाले लाभ दिए गए।  

विज्ञापन
PM Cares For Children PM Modi interacted with children who orphaned in Corona Union Minister gave safety kit to girl in Varanasi
छात्रा को केंद्रीय मंत्री महेंद्रनाथ पांडेय ने दिया सुरक्षा किट - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

कोविड संक्रमण के चलते अपने माता-पिता को खो चुके बच्चों से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज वर्चुअल माध्यम से रूबरू हुए। इसमें वाराणसी जिले के भी आठ लोग शामिल रहे। प्रधानमंत्री के कार्यक्रम से ऑनलाइन जुड़ने की व्यवस्था मंडलायुक्त सभागार में की गई। इस दौरान केंद्रीय मंत्री डॉ. महेंद्रनाथ पांडेय, जिलाधिकारी कौशल राज शर्मा समेत कई अन्य अधिकारी मौजूद रहे।

विज्ञापन


वीडियो कांफ्रेंसिंग के जरिए जुड़े बच्चों ने पीएम मोदी की बातों को ध्यान से सुना। इस दौरान इन बच्चों को पीएम केयर फॉर चिल्ड्रेन योजना के तहत मिलने वाले लाभ दिए गए। पीएम मोदी के संबोधन के बाद केंद्रीय मंत्री महेंद्र पांडेय ने पांडेयपुर के भक्तिनगर कॉलोनी निवासी शिवानी श्रीवास्तव को सुरक्षा किट प्रदान किया।
विज्ञापन


बीकॉम द्वितीय वर्ष  छात्रा शिवानी ने अपनी मां को बीते साल कोरोना काल में खोया। पिता की 2013 में एक सड़क हादसे में मौत हो गई थी। वो अपनी बड़ी बहन व दादी के साथ रहती है। बता दें कि कोरोना काल में अनाथ हुए बच्चों को सशक्त बनाने के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज पीएम केयर्स फॉर चिल्ड्रन योजना की शुरुआत की है। इस योजना के तहत अनाथ बच्चों के बैंक खातों में पीएम केयर्स फंड से छात्रवृत्ति भेजी गई।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed