फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   PM can inaugurate the first lift school in the district

जिले के पहले लिफ्ट वाले स्कूल का पीएम कर सकते हैं उद्घाटन

Thu, 24 Jun 2021 01:33 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 24 Jun 2021 01:33 AM IST
विज्ञापन
PM can inaugurate the first lift school in the district
प्रधानमंत्री मोदी का संसदीय क्षेत्र बुनियादी शिक्षा की सूरत बदलने की राह पर तेजी से आगे बढ़ रहा है। इसका ताजा उदाहरण मछोदरी का प्राथमिक विद्यालय है। प्रधानमंत्री अपने संभावित दौरे में यह सौगात बच्चों को दे सकते हैं। 1380 वर्गमीटर क्षेत्र में स्मार्ट सिटी के तहत यह 14 करोड़ रुपये की लागत से तैयार हुआ है। यह जिले का पहला बेसिक शिक्षा परिषद द्वारा संचालित विद्यालय है, जो तीन मंजिला है। इसमें लिफ्ट की व्यवस्था की गई है। वर्तमान में यहां 150 बच्चे पढ़ाई करते हैं, जिनकी संख्या नए सत्र में और बढ़ेगी।
विज्ञापन

कैसा था हाल
मछोदरी प्राथमिक विद्यालय की स्थापना 1932 में की गई थी। प्राचीन विद्यालय होने के कारण इसका भवन खराब अवस्था में पहुंच गया था। स्मार्ट सिटी के तहत इसके जीर्णोद्धार की योजना बनाई गई थी। नए भवन की आधारशिला मार्च 2019 में रखी गई थी। जो अब बनकर तैयार है, कारीगर इसे अंतिम रूप दे रहे हैं।
विज्ञापन

बच्चों को मिलेंगी ये सुविधाएं
स्मार्ट क्लासरूम, वातानुकूलित सांस्कृतिक हॉल, कं प्यूटर लैब, स्किल डेवलपमेंट सेंटर, वाईफाई कैंपस, इंडोर व आउटडोर खेल मैदान व संसाधन, डाइनिंग हॉल, स्मार्ट किचन, दिव्यांग शौचालय, लिफ्ट, हरा-भरा कैंपस, एलईडी स्क्रीन से पढ़ाई, रेन वाटर हार्वेस्टिंग सिस्टम, आरो प्लांट, स्मार्ट फर्नीचर जैसी हाईटेक सुविधा मिलेंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

कस्तूरबा विद्यालय का भी हो सकता है उद्घाटन
शिवपुर में बने कंपोजिट विद्यालय शिवपुर का भी पीएम उद्घाटन कर सकते हैं। विद्यालय को समाजसेवी राहुल सिंह ने गोद लिया है। वह अब तक 20 लाख की लागत से कायाकल्प करा चुके हैं। जल्द ही इस विद्यालय में बच्चों के लिए अन्य सुविधाएं भी बढ़ाई जाएंगी।

कोट
स्मार्ट सिटी के तहत प्राथमिक विद्यालय मछोदरी व कंपोजिट विद्यालय शिवपुर पूरी तरह बनकर तैयार है। जिसमें बच्चों के लिए अत्याधुनिक सुविधाएं दी गई है। इनका प्रधानमंत्री द्वारा उद्घाटन कराने की योजना है।
- राकेश सिंह, बीएसए
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed