फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   PM Awas Yojana Change in old eligibility conditions for new beneficiaries in varanasi

PM Awas: आपके पास बाइक है तो भी मिलेगा पीएम आवास, नए लाभार्थियों के लिए पुरानी पात्रता शर्तों में बदलाव

Sun, 01 Sep 2024 05:22 PM IST
प्रगति चंद अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी। Published by: प्रगति चंद Updated Sun, 01 Sep 2024 05:22 PM IST
सार

पीएम आवास योजना में नए लाभार्थियों के लिए पुरानी पात्रता शर्तों में परिवर्तन किया गया है। इसके तहत जिन परिवारों के पास फ्रिज होगा और घर में लैंडलाइन फोन की सुविधा होगी, उन्हें भी प्रधानमंत्री आवास योजना में शामिल किया जाएगा।

विज्ञापन
PM Awas Yojana Change in old eligibility conditions for new beneficiaries in varanasi
प्रधानमंत्री आवास योजना को लेकर आयोजित प्रेसवार्ता में जानकारी देते सीडीओ हिमांशु नागपाल। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

प्रधानमंत्री आवास योजना की शर्तों में बदलाव किया गया है। सीडीओ हिमांशु नागपाल ने शनिवार को विकास भवन में कहा कि यदि किसी के पास बाइक है तो उसे भी प्रधानमंत्री आवास योजना का लाभ मिलेगा। 

विज्ञापन


सीडीओ ने कहा कि नियमों में कुछ बदलाव किए गए हैं। जिन परिवारों के पास फ्रिज होगा और घर में लैंडलाइन फोन की सुविधा होगी, उन्हें भी प्रधानमंत्री आवास योजना में शामिल किया जाएगा। ऐसे किसान परिवार जिनके पास दो या इससे अधिक फसल वाले मौसम के लिए पांच एकड़ या इससे अधिक जमीन होगी, उन्हें भी प्रधानमंत्री आवास योजना में शामिल किया जाएगा। यदि परिवार का कोई सदस्य 15 हजार रुपये महीने कमाता है तो उसे भी इस योजना का लाभ मिलेगा। अब तक दस हजार रुपये महीना तनख्वाह पाने वाले को ही लाभ मिलता था।

विज्ञापन

यह लोग पात्रता सूची में नहीं होंगे शामिल

  • तीन/चार पहिया वाहन।
  • तीन/चार पहिया कृषि उपकरण।
  • 50 हजार से अधिक ऋण सीमा किसान क्रेडिट कार्ड रखने वाले कार्ड धारक।
  • जिनके परिवार में कोई सदस्य सरकारी कर्मचारी हो।
  • परिवार में किसी सदस्य की प्रतिमाह आय 15 हजार से अधिक हो।
  • आयकर देने वाले परिवार।
  • जीएसटी जमा करने वाले परिवार।
  • जिनके पास 2.5 एकड़ या उससे अधिक सिंचित भूमि हो।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed