फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   pm avas

पीएम आवास योजना के पैसे में हेराफेरी, प्रधान पति सहित दो पर मुकदमा

Fri, 24 Jan 2020 02:00 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 24 Jan 2020 02:00 AM IST
विज्ञापन
pm avas
हरहुआ। प्रधानमंत्री आवास योजना के पैसे की हेराफेरी के आरोप में बृहस्पतिवार को कोइरीपुर के प्रधान पति समेत दो लोगों के खिलाफ बड़ागांव थाने में मुकदमा दर्ज किया गया है। जिलाधिकारी के आदेश पर दर्ज हुए मुकदमे की पुलिस जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

बड़ागांव थाना के कोइरीपुर की गीता देवी के अनुसार, योजना के तहत उन्हें आवास बनाने की स्वीकृति मिली है। पैसा आने पर प्रधान पति शिवराज यादव और उसके सहयोगी प्यारे यादव ने आवास बनाने की बात कहते हुए दो बार में 50,000 रुपये निकलवा लिया। 15 दिन बीत जाने के बाद भी निर्माण कार्य शुरू नहीं होने पर गीता पैसा वापस मांगी तो उसके साथ गालीगलौज कर भगा दिया गया। इस पर गीता ने जिलाधिकारी को प्रार्थना पत्र देकर कार्रवाई की गुहार लगाई। जिलाधिकारी ने दोनों आरोपियों के विरुद्ध मुकदमा दर्ज करने का निर्देश बड़ागांव थानाध्यक्ष को दिया।
विज्ञापन

---------
पति सहित चार के खिलाफ मुकदमा दर्ज
हरहुआ। रामसिंहपुर गांव की विवाहिता की तहरीर के आधार पर बड़ागांव थाने में उसके पति सहित चार लोगों के खिलाफ दहेज उत्पीड़न सहित अन्य आरोपों में मुकदमा दर्ज किया गया। रोहनिया थाना के जगतपुर गांव की रुचि सिंह की शादी सात दिसंबर 2012 को हरहुआ क्षेत्र के रामसिंहपुर गांव निवासी केशव प्रसाद के पुत्र गुंजन सिंह के साथ हुई थी। रुचि का आरोप है कि ससुराल पक्ष के लोग कम दहेज मिलने का ताना देकर प्रताडि़त करते हैं। रुचि की तहरीर के आधार पर पति, ससुर, सास और ननद के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर पुलिस जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

----------
पति की पिटाई से नाराज पत्नी जहर खाकर जान दी
शिवपुर। क्षेत्र के एक गांव में पति की पिटाई से नाराज होकर बुधवार की देर शाम 38 वर्षीय विवाहिता जहर खा ली। हालत गंभीर होने पर उसे दीनदयाल अस्पताल में भर्ती कराया गया। इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। परिजन पुलिस को सूचना दिए बगैर शव की अंत्येष्टि कर दिए। ग्रामीणों के अनुसार, मारपीट कर पति बाजार की ओर निकल गया था। इसी दौरान पत्नी जहर खाकर जान दी।
--------
बाइक की डिकी का ताला तोड़कर 68 हजार रुपये उड़ाए
मिर्जामुराद। अमीनी गांव में गुरुवार की शाम चाय की दुकान के सामने खड़ी बाइक की डिकी का ताला तोड़ कर उचक्के 68 हजार रुपये उड़ा दिए। सूचना पाकर पुलिस पड़ताल में जुटी हुई थी।

अदमापुर (महनाग) गांव निवासी भैयालाल यादव ने बताया कि मिर्जामुराद बाजार स्थित बैंक से वह पैसा निकाल कर डिकी में रख लिए। इसके बाद अमीनी गांव स्थित एक चाय की दुकान पर बाइक खड़ी कर दिए। हेलमेट लगाए बाइक सवार उचक्के डिकी का ताला तोड़कर रुपये निकाल ले गए। पुलिस के अनुसार, उचक्के बैंक से ही भैयालाल का पीछा करते हुए आए होंगे और मुफीद स्थान देख पैसा निकाल कर भाग खड़े हुए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed