फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Players will be selected in Banaras for national volleyball camp by VFI

Sports: वॉलीबाल के राष्ट्रीय शिविर के लिए बनारस में चुने जाएंगे खिलाड़ी, वीएफआई के चयनकर्ता ने बताए मानक

Thu, 08 Jan 2026 05:48 PM IST
प्रगति चंद अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी। Published by: प्रगति चंद Updated Thu, 08 Jan 2026 05:48 PM IST
सार

Varanasi News: वॉलीबाल के राष्ट्रीय शिविर के लिए बनारस में खिलाड़ी चुने जाएंगे। वीएफआई के चयनकर्ता गुरिंदर सिंह ने शिविर के लिए चयन के मानक बताए। 
 

विज्ञापन
Players will be selected in Banaras for national volleyball camp by VFI
गुरिंदर सिंह - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

भारतीय वॉलीबॉल टीम के पूर्व खिलाड़ी और मौजूदा वक्त में वीएफआई की प्लेयर्स कमिशन के सदस्य गुरिंदर सिंह ने कहा कि 72वीं सीनियर नेशनल वॉलीबाल चैंपियनशिप में हिस्सा ले रही टीमों के हरेक खिलाड़ी के प्रदर्शन पर फेडरेशन की नजर है। इस प्रतियोगिता में प्रदर्शन के आधार पर ही राष्ट्रीय शिविर के लिए 36 पुरुष और 36 महिला खिलाड़ियों का चयन किया जाएगा। चयनित खिलाड़ियों को भारतीय वॉलीबॉल संघ की देखरेख में लगने वाले एक विशेष शिविर में अंतरराष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिताओं के लिए तराशा जाएगा। उन्होंने बताया कि इसी शिविर से एशियन चैंपियनशिप के लिए भारतीय टीम का भी चयन किया जाएगा।

विज्ञापन


यहां सिगरा स्टेडियम में चल रही प्रतियोगिता में बतौर चयनकर्ता मौजूद गुरिंदर सिंह ने कहा कि खिलाड़ियों के चयन में न केवल उनकी कद -काठी देखी जा रही है बल्कि उनकी स्कील, खेल कौशल, स्टेमिना और डिफेंस और अटैक की उनकी शैली पर भी नजर है। खेल के हर विभाग पर चयनकर्ताओं की पैनी नजर है। मैच की वीडियो रिकॉर्डिंग भी देखी जा रही है। 
विज्ञापन


राष्ट्रीय शिविर के आने के लिए सारी कसौटियों पर खिलाड़ियों को खरा उतरना होगा। एक सवाल के जवाब में गुरिंदर ने कहा कि 2036 के ओलंपिक के लिए भारतीय टीम को बहुत सुधार की जरूरत है। ट्रेनिंग के साथ-साथ खिलाड़ियों को बड़े टूर्नामेंट में खेलने का मौका मिलना चाहिए। इससे न केवल उन्हें एक्सपोजर मिलेगा बल्कि उनका आत्मविश्वास भी बढ़ेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed