फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Players said, have to win medal in Olympics,

Varanasi News: खिलाड़ियों ने कहा ओलंपिक में पदक लाना चाहते हैं सर.. पीएम ने कहा शाबाश आप मेहनत करों हम हर संभव मदद करेंगे

Fri, 24 Mar 2023 08:25 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 24 Mar 2023 08:25 PM IST
विज्ञापन
Players said, have to win medal in Olympics,
फोटो
विज्ञापन

खिलाड़ी बोले, ओलंपिक में लाना है पदक, पीएम ने कहा मिलेगी हर संभव मदद

सांसद खेल स्पर्धा के 18 विजेताओं से मिले प्रधानमंत्री, दी शाबाशी

संवाद न्यूज एजेंसी
वाराणसी। सर...मैं ओलंपिक में दौड़कर देश के लिए पदक जीतना चाहता हूं। ये बात खेलो बनारस के विजेता खिलाड़ियों ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से कही। जवाब में प्रधानमंत्री ने उन्हें प्रेरित किया और कहा शाबाश आप मेहनत करो हर संभव मदद की जाएगी। चार से पांच मिनट तक पीएम ने खिलाड़ियों से संवाद कर उनकी समस्याओं जानीं और बेहतर प्रदर्शन के लिए प्रेरित किया।
आदर्श सांसद खेल स्पर्धा खेलो बनारस में तीन हजार मीटर दौड़ में पहला स्थान पर रहने वाले हरहुआ के दुनिरापुर गांव के धावक शशिकांत विश्वकर्मा ने बताया कि प्रधानमंत्री से मिलकर काफी उत्साहित हूं। पीएम ने मुझसे पूछा क्या खेलते हो। मैंने बताया कि सर दौड़ता हूं। इस पर पीएम ने पूछा गुजरात के जूनागढ़ गिरनार मैराथन में कभी हिस्सा लिया है। मेरे कहने पर कि हां भाग लेकर तीसरा स्थान हासिल किया था पर वह काफी खुश हुए। साथ ही आगे भी दौड़ने के लिए प्रेरित किया।
विज्ञापन

डिस्कस थ्रो में प्रथम स्थान हासिल करने वाली विद्यापीठ ब्लॉक के बच्छाव गांव की कोमल पटेल ने बताया कि प्रधानमंत्री ने बेटियों को प्रेरित किया। प्रधानमंत्री से मिलने वाले 18 खिलाड़ियों में 11 महिलाएं थीं। सभी ने पीएम से ओलंपिक में पदक लाने की बात कही। जवाब में पीएम ने कहा आप सब मेहनत करो हम हर संभव मदद करेंगे। खिलाड़ियों ने प्रधानमंत्री को लालपुर स्टेडियम और आधुनिक सिगरा स्टेडियम के लिए धन्यवाद दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

ये खिलाड़ी पीएम से मिले
11 बालिकाओं में अंजलि पांडेय, नाब्या यादव चाेलापुर, प्रियांशी पाल, आकृति आराजीलाइन, नैन्सी राय, पूजा राजभर, रीमा राजभर चिरईगांव से, जया सोनी, उजाला हरहुआ से, काजल वर्मा पिंडरा से रहीं। वहीं, सात बालकों में शशिकांत के अलावा चोलापुर के नागेश्वर, बड़ागांव के राहुल गिरी, पिंडरा के शिवम दूबे, सेवापुरी के स्वतंत्र कुमार, आराजीलाइन के किशन राय, सत्यम यादव बड़ागांव रहेे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article