फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Players practiced for four hours for district level school wrestling.

Varanasi News: जनपदीय स्कूली कुश्ती के लिए खिलाड़ियों ने चार घंटे किया अभ्यास

Mon, 22 Sep 2025 01:46 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 22 Sep 2025 01:46 AM IST
विज्ञापन
Players practiced for four hours for district level school wrestling.
खेतलपुर के श्रीराम मूरत इंटर काॅलेज में 69वीं स्कूली जनपदीय माध्यमिक विद्यालय बालक वर्ग की कुश्ती सोमवार को सुबह नौ बजे से खेली जाएगी। इसमें खेलने के लिए कॉलेज के खिलाड़ियों ने सोमवार को चार घंटे मैट पर अभ्यास किया। जिलास्तरीय कुश्ती का उद्घाटन चंदौली के पूर्व सांसद रामकिशुन यादव और समापन पर पुरस्कार वितरण विधान परिषद के नेता प्रतिपक्ष लाल बिहारी यादव करेंगे। इसमें चोलापुर, चौबेपुर, पिंडरा, शिवपुर, काशी सहित कुल 10 जोन के विद्यालयों के खिलाड़ी हिस्सा लेंगे। इसके लिए प्रतिभागियों को पात्रता से संबंधित प्रमाणपत्र 7 प्रतियों में और 3 फोटो के साथ सुबह 8 बजे तक विद्यालय में उपस्थित होना होगा। पात्रता फाॅर्म में विद्यालय का यू-डायस कोड और पैन नंबर अंकित करना होगा। पहलवानों को अधिक अंक प्राप्त करने के लिए दांव-पेंच की बारीकियां सिखाई जा रही हैं। धोबी दांव, साल्तो और भरनदाज दाव सही ढंग से लगाने पर 4 अंक, दोहर पट्ट दांव ऊपर से लगाने पर 4 अंक और नीचे से लगाने पर 2 अंक मिलते हैं। इसी प्रकार कितले, जनवे आदि दांव पर भी 2-2 अंक मिलते हैं। विद्यालय के प्रबंधक जसवंत यादव ने बताया कि प्रतिभागियों के प्रमाणपत्रों की जांच सुबह 8 से 9 बजे होगी। वजन 10 बजे से कराया जाएगा। इसके बाद कुश्ती के मुकाबले होंगे।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed