फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   players played a friendly archery match expressed happiness over Indian team qualification

Sport News: 45 खिलाड़ियों ने खेला तीरंदाजी का मैत्री मैच, भारतीय टीम के क्वालीफाई होने पर जताई खुशी

Fri, 26 Jul 2024 05:18 PM IST
अमन विश्वकर्मा अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी Published by: अमन विश्वकर्मा Updated Fri, 26 Jul 2024 05:18 PM IST
सार

Varanasi News: तीरंदाजी में बनारस के कई खिलाड़ियों ने अपनी प्रतिभा दिखाई। 70, 50 और 30 मीटर की दूरी पर निशाना साधा गया। वाराणसी के उमरहा के करीब 200 खिलाड़ी अपना हुनर दिखा रहे हैं।

विज्ञापन
players played a friendly archery match expressed happiness over Indian team qualification
वाराणसी के उमरहा में तीरंदाजी करते खिलाड़ी। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

ओलंपिक में भारतीय खिलाड़ियों के पहला बैरियपार होने पर उमरहा में तीरंदाजी की खिलाड़ियों ने मैत्री मैच खेला। उमरहा तीरंदाजी मैदान पर एकत्रित 45 खिलाड़ियों ने 70, 50 और 30 मीटर दूर टार्गेट पर निशाना साधा। इसमें 12 महिला और 33 पुरुष खिलाड़ी शामिल हुए।

विज्ञापन


कोच अशोक सिंह ने बताया कि ओलंपिक शुरू होने से एक दिन पहले तीरंदाजी के क्वालिफाइ राउंड में खिलाड़ियों का प्रदर्शन बेहतरीन रहा। बताया कि बनारस के खिलाड़ी राहुल चटर्जी ने वर्ष 2010 दिल्ली में आयोजित कॉमनवेल्स गेम्स में रजत पदक जीता था।
विज्ञापन




गाजीपुर के अविनाश कुमार ने 2016 वर्ल्ड विश्वविद्यालयीय तीरंदाजी में कांस्य जीता था। पिछले दस वर्ष से उमरहा में खिलाड़ी तीरंदाजी की अभ्यास कर रहे हैं। उमरहा की महिमा मिश्रा, दीपिका पांडेय, वैष्णवी पांडेय के अलावा यहां के करीब दो सौ खिलाड़ी राष्ट्रीय प्रतियोगिता में अपने हुनर का लोहा मनवा चुके हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस बार ओलंपिक में अंकिता भगत, दीपिका कुमारी और हरमीत कौर से पदक की उम्मीद है।

एक गाव जहां हर घर में तीरंदाज
बनारस जीला मुख्यालय से 20 किलोमीटर दूर उमरहा गांव में हर घर में तीरंदाजी के हुनरमंद है। यहां के करीब सौ से अधिक खिलाड़ियों ने प्रादेशिक और राष्ट्रीय प्रतियोगिता में पदक जीत चुके हैं।


उमरहा का बरबसपुर बराई तीरंदाजी का केंद्र बन गया है। यहां के हर घर में राष्ट्रीय और राज्यस्तरीय खिलाड़ी हैं। जिन्होंने खेलों में यूपी और भारत का प्रतिनिधित्व किया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed