फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Players from the Varanasi Division will face off in the Junior National Hockey final.

Varanasi News: जूनियर नेशनल हॉकी के फाइनल में आमने-सामने होंगे वाराणसी मंडल के खिलाड़ी

Sat, 08 Aug 2026 01:59 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 08 Aug 2026 01:59 AM IST
विज्ञापन
Players from the Varanasi Division will face off in the Junior National Hockey final.
वाराणसी। जूनियर नेशनल हॉकी प्रतियोगिता के फाइनल में दोनों टीमों की ओर से वाराणसी मंडल के खिलाड़ी मैदान में उतरेंगे। सिरगोवर्धनपुर निवासी आनंद कुमार मध्य प्रदेश की टीम का प्रतिनिधित्व करेंगे, जबकि गाजीपुर निवासी कृष्ण मोहन ओडिशा की टीम से खेलेंगे। ऐसे में यह तय है कि विजेता और उपविजेता दोनों टीमों में वाराणसी मंडल के खिलाड़ियों की मौजूदगी रहेगी।
विज्ञापन

हॉकी इंडिया की ओर से आयोजित जूनियर नेशनल हॉकी प्रतियोगिता कोयंबटूर में खेली जा रही है। प्रतियोगिता का फाइनल आठ अगस्त को मध्य प्रदेश और ओडिशा के बीच खेला जाएगा। दोनों टीमों के खिलाड़ियों ने शुक्रवार को फाइनल मुकाबले के लिए अभ्यास किया। सिरगोवर्धनपुर निवासी आनंद यादव ने बताया कि उन्होंने हॉकी की शुरुआत अपने चचेरे भाई को खेलते देखकर की थी। वर्ष 2019 में उन्होंने बीएचयू के एंफीथिएटर मैदान में प्रो. अखिल मल्होत्रा के मार्गदर्शन में प्रशिक्षण शुरू किया। शुरुआत से ही वह राइट हाफ पोजीशन पर खेलते रहे। वर्ष 2022 में उनका चयन मध्य प्रदेश हॉकी अकादमी में हुआ। इसके बाद उन्होंने अकादमी की ओर से पांच राष्ट्रीय और स्कूली राष्ट्रीय प्रतियोगिताओं में मध्य प्रदेश का प्रतिनिधित्व किया।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि शुरुआत में परिवार के लोग हॉकी खेलने पर डांटते थे। उनके पिता चाहते थे कि वह खेल की बजाय पढ़ाई पर ध्यान दें, लेकिन चचेरे भाई उमाशंकर यादव ने उन्हें समझाया कि खेल को पढ़ाई से कमतर नहीं आंकना चाहिए, क्योंकि इससे भी बेहतर भविष्य बनाया जा सकता है। आनंद ने बताया कि उनका छोटा भाई भी हॉकी खिलाड़ी है। वह लखनऊ छात्रावास में रहकर प्रशिक्षण ले रहा है। उन्होंने कहा कि हॉकी में चोटें जरूर लगती हैं, लेकिन खिलाड़ी पदक जीतने के लक्ष्य के साथ मैदान में उतरते हैं। उनका भाई आशीष भी बीएचयू के एंफीथिएटर मैदान में प्रशिक्षण ले रहा है और मिडफील्डर के रूप में खेलता है।
विज्ञापन
विज्ञापन



कृष्ण मोहन ने घास के मैदान से शुरू की हॉकी

गाजीपुर निवासी कृष्ण मोहन ने हॉकी की शुरुआत घास के मैदान से की। अपने शानदार प्रदर्शन के दम पर उन्होंने ओडिशा की टीम में जगह बनाई। इसके बाद से वह लगातार ओडिशा की ओर से खेल रहे हैं। कोच बृजेश कुमार ने बताया कि कृष्ण मोहन ने गाजीपुर के गौराबाजार स्थित नेहरू स्टेडियम से हॉकी की शुरुआत की थी। पिछले चार वर्षों से वह भुवनेश्वर में रहकर प्रशिक्षण ले रहे हैं। कृष्ण मोहन फॉरवर्ड पोजीशन पर खेलते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed