फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Players from 18 teams arrived in Varanasi to participate in regional hockey.

Varanasi News: प्रादेशिक हॉकी में खेलने वाराणसी पहुंची 18 टीमों के खिलाड़ी

Mon, 28 Sep 2026 02:25 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 28 Sep 2026 02:25 AM IST
विज्ञापन
Players from 18 teams arrived in Varanasi to participate in regional hockey.
खेल विभाग और हॉकी संघ की ओर से समन्वय सीनियर हॉकी प्रतियोगिता में खेलने के लिए प्रदेश की 18 टीमें रविवार देर शाम तक लालपुर स्टेडियम पहुंची। उद्घाटन मैच देवी पाटन और प्रयागराज मंडल के बीच खेला जाएगा। वाराणसी मंडल की टीम अपना पहला मैच 29 सितंबर को मिर्जापुर मंडल की टीम से खेलेगी।
विज्ञापन

सीनियर वर्ग की प्रादेशिक हॉकी 28 सितंबर से 5 अक्तूबर तक लालपुर के डॉ. भीमराव आंबेडकर स्टेडियम में खेली जाएगी। पहले दिन सुबह सात बजे से शाम चार बजे तक आठ मैच खेला जाएगा। जिला क्रीड़ाधिकारी के मुताबिक खिलाड़ियों को अलग-अलग स्थानों पर ठहराया गया है। खिलाड़ियों को खेल मैदान तक वाहनों से पहुंचाया जाएगा। हॉकी वाराणसी अध्यक्ष डॉ एके सिंह ने बताया कि इस प्रतियोगिता में कुल 24 टीमें खेलेंगी। वाराणसी मंडल को पूल-ई में पहला मैच मिर्जापुर से और दूसरा मैच अलीगढ़ की टीम से खेलेगी। इसमें जीतने वाली टीम क्वार्टरफाइनल में खेलेगी। प्रतियोगिता में उत्तर प्रदेश के 18 मंडलों के अलावा दो खेल कॉलेज और चार खेल छात्रावासों की 24 टीमों के 432 खिलाड़ी हिस्सा लेंगे। आठ दिवसीय प्रादेशिक हॉकी लालपुर के डॉ भीमराव आंबेडकर स्टेडियम स्थित टर्फ पर खेली जाएगी। डॉ. एके सिंह ने बताया कि बनारस मंडल की टीम अटैकिंग और मैन टू मैन मार्किंग से खेलेगी। वाराणसी मंडल घरेलू मैदान में लगातार अभ्यास करती है लिहाजा उन्हें मैदान से हॉकी स्टिक को तालमेल बिठाने के लिए संघर्ष नहीं करना होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed