फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   player Shivani from Varanasi selected for Kho kho competition in Ranchi

Sports: 2021 तक एथलेटिक्स में 18 पदक, 2022 से खो- खो में 32 मेडल; अब बीएचयू से खेलेंगी शिवांगी

Tue, 04 Feb 2025 04:12 PM IST
प्रगति चंद अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी। Published by: प्रगति चंद Updated Tue, 04 Feb 2025 04:12 PM IST
सार

रांची में होने वाली पूर्वी जोन अंतर विश्वविद्यालयीय खोखो प्रतियोगिता के लिए झारखंड के रामगढ़ निवासी शिवांगी का चयन हुआ है। वे बीएचयू की टीम से खेलेंगी।

विज्ञापन
player Shivani from Varanasi selected for Kho kho competition in Ranchi
शिवांगी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

पूर्वी जोन अंतर विश्वविद्यालयीय खोखो प्रतियोगिता रांची में खेली जाएगी। बीएचयू की 12 सदस्यीय टीम चार फरवरी को बनारस स्टेशन से झारखंड के हजारीबाग रवाना होगी। झारखंड के रामगढ़ निवासी शिवांगी बीएचयू की टीम से खेलेंगी।

विज्ञापन


2015 से 2021 तक खो-खो और एथलेटिक्स में 18 पदक जीत चुकी हैं। वहीं, 2021 से अब तक खो-खो में 32 पदक जीत चुकी हैं। विश्वविद्यालय क्रीड़ा परिषद के महासचिव प्रो. बीसी कापरी ने बताया कि प्रतियोगिता विनोबा भावे विश्वविद्यालय में 6 से 8 फरवरी तक होगी। शिवानी ने बताया कि 2021 तक वह एथलेटिक्स में थीं। सातवीं में सीबीएसई क्लस्टर प्रतियोगिता के 800 मीटर में कांस्य पदक जीता।

विज्ञापन

player Shivani from Varanasi selected for Kho kho competition in Ranchi
प्रतियोगिता के लिए चुनी गई टीम - फोटो : अमर उजाला

2018 में डीएवी स्कूल की राष्ट्रीय प्रतियोगिता के 400 मीटर दौड़ में कांस्य जीता। इसी के बाद खो-खो खेलना शुरू किया। दोनों में इंड्योरेंश की जरूरत होती थी। फिलहाल शिवानी बीएचयू के शारीरिक शिक्षा विभाग में बीपीएड अंतिम वर्ष की छात्रा हैं।

इस बार उन्हें अंतर विश्वविद्यालयीय खो-खो टीम में खेलने का मौका मिला है। वह स्टार्ट पोजीशन से खेलती हैं। वहीं, टीम में सोना का भी चयन हुआ है। बीएचयू की टीम में कक्षा छह से खेल रहीं बच्छाव की राष्ट्रीय खिलाड़ी सोना भी खेलेंगी। मजदूर दयाशंकर की बेटी सोना ने 12वीं में एथलेटिक्स के मंडलस्तरीय ऊंचीकूद में हिस्सा लेकर रजत पदक जीता था। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed