फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Plants will be planted on every lake after flag hoisting on 15th August

हर सरोवर पर 15 अगस्त को ध्वजारोहण के बाद लगेंगे पौधे

Tue, 02 Aug 2022 02:03 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 02 Aug 2022 02:03 AM IST
विज्ञापन
Plants will be planted on every lake after flag hoisting on 15th August
वाराणसी। स्वतंत्रता दिवस पर 15 अगस्त को 139 अमृत सरोवरों पर ध्वजारोहण के संबंध में सोमवार को विकास भवन में सीडीओ अभिषेक गोयल ने बैठक की। उन्होंने सरोवरों के आसपास पारंपरिक वृक्ष नीम, पीपल, बरगद आदि का कम से कम 75-75 पौधेे लगाने का निर्देश दिया। बताया कि ग्राम पंचायतों की ओर से 7 अमृत सरोवर व 26 अमृत सरोवर क्षेत्र पंचायतों की ओर से तैयार कराए जा रहे हैं।
विज्ञापन

बैठक में सीडीओ ने बताया कि मनरेगा व पंचायती राज निधि के कंवर्जन राशि से हर गांव में 2-2 अमृत सरोवरों का विकास कराया जा रहा है। विकासखंड आराजीलाइन में 23, बड़ागांव में 17, चिरईगांव में 20 चोलापुर में 15, हरहुआ में 15, काशी विद्यापीठ में 15, पिंडरा में 21 व सेवापुरी में 17 अमृत सरोवर तैयार कर ध्वजारोहण होगा। अब तक 51 अमृत सरोवर पर निर्माण कार्य पूरा कराया गया है। बाकी बचे सरोवर पर 15 अगस्त तक काम पूरा हो जाएगा। अमृत सरोवरों में गंदा पानी न जाए, इसकी व्यवस्था की जा रही है। सभी अमृतसर सरोवरों का शिलान्यास और भूमि पूजन स्वतंत्रता सेनानी, शहीद के परिवार, अन्य वरिष्ठ नागरिक गण के किसी परिवार की उपस्थिति में होगा। जनप्रतिनिधियों की भी उपस्थिति होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed