फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Plants distributed at Tulsi Ghat in memory of ancestors

Varanasi News: पूर्वजों की स्मृति में तुलसीघाट पर बांटे गए पौधे

Tue, 09 Sep 2025 02:19 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 09 Sep 2025 02:19 AM IST
विज्ञापन
Plants distributed at Tulsi Ghat in memory of ancestors
पितृपक्ष के पहले दिन पूर्वजों की स्मृति में जागृति फाउंडेशन की ओर से तुलसीघाट पर पौधे वितरित किए गए। पहले दिन जगद्गुरु रामानंदाचार्य विश्वविद्यालय जयपुर के पूर्व कुलपति स्व. प्रो. युगल किशोर मिश्र की स्मृति में पौधे दिए गए। तुलसी, बेला, गेंदा, पीपल, बरगद, आम के पौधों का वितरण गंगा स्नान करने आए लोगों में किया गया। इस अवसर पर डॉ. उपेंद्र कुमार त्रिपाठी ने कहा कि पितृपक्ष में पूर्वजों की स्मृति में पौधा वितरण करना बहुत ही पुनीत कार्य है। पूर्वजों के नाम पर सभी को एक पौधा जरूर लगाना चाहिए। डॉ. जयप्रकाश मिश्रा ने कहा कि पितृपक्ष में कम से कम हम एक पौधा तो अपने पूर्वजों के नाम पर लगाएं। भारतीय किसान महासंघ के महानगर अध्यक्ष प्रदीप कुमार मिश्रा, समाजसेवी अरविंद मिश्रा, संयोजक रामयश मिश्र, योगेश तिवारी, अरविंद त्रिपाठी, हेमंत त्रिपाठी, स्वर्ण प्रताप चतुर्वेदी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed