फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   plantation

बेटवार में पौधरोपण के साथ ही वन महोत्सव शुरू

Thu, 02 Jul 2020 01:24 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 02 Jul 2020 01:24 AM IST
विज्ञापन
plantation
रोहनिया/वाराणसी। वन विभाग ने बुधवार को वन महोत्सव के तहत वन महोत्सव की शुरुआत बेटवार गांव से की। जहां पहला पौधा जिलाधिकारी कौशल राज ने लगाते हुए सैकड़ों पौधे ग्राम वासियों में बांटे। साथ ही हाईवे के किनारे भी हजारों पौधे लगवाए। वनाधिकारी महावीर कौजालगी ने बताया कि प्रत्येक वर्ष की तरह इस वर्ष भी 14 लाख 28 हजार पेड़ जिले के 27 विभागों द्वारा लगाए जाने का लक्ष्य है। जिसकी शुरुआत जिलाधिकारी ने बेटावर गांव से की। साथ ही गांव की महिलओं को 500 अमरूद, 500 सागौन और 500 आंवला के पौधे बांटे।
विज्ञापन

महावीर ने बताया कि वनविभाग सहित जनपद के शिक्षा विभाग, श्रम विभाग, स्वास्थ्य विभाग, विद्युत विभाग, उद्योग विभाग, कृषि विभाग, नगर निगम, औद्योगिक विकास, आवास विभाग, पंचायती राज सहित 27 विभागों को 14 लाख 79 हजार 820 पौधे लगाने का लक्ष्य है। जिसमें वन विभाग का लक्ष्य पांच लाख 23 हजार हैं।
विज्ञापन

-------------
वरुणा पार होगी फॉरेस्ट सिटी
वरुणा पार उंदी क्षेत्र के आर्मी अधिकृत 80 हेक्टेयर जमीन पर एक लाख 12 हजार पौधरोपण कर फारेस्ट सिटी बनाने की योजना है। जहां आम अमरूद, आंवला, कटहल जैसे उपयोगी फल युक्त पौधे लगाए जाने हैं। जो आगामी सात वर्षों में तैयार हो जाएंगे। जिलाधिकारी बताया कि पर्यावरण संतुलन को बनाए रखने के लिए वृक्षों का विशेष महत्व है। वर्तमान में बरसात के मौसम के दौरान पौधरोपण किए जाने से शत-प्रतिशत पौधे लग जाएंगे। उन्होंने बताया कि एक सप्ताह के अंदर जनपद में विशेष अभियान चलाकर नेशनल हाईवे मार्ग के दोनों तरफ सहित अन्य स्थानों पर भारी संख्या में पौधरोपण कराया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

-----------
वन महोत्सव सप्ताह पर रैली निकाल जागरूक किया गया
सेवापुरी/राजातालाब/पिंडरा। बड़ागांव विकास खंड के साईं पुर में वन महोत्सव सप्ताह के तहत बुधवार को जागरूकता रैली निकाली गई और हनुमान मंदिर में पौधरोपण किया गया। ग्रामसभा साईंपुर मेंडॉ अजीत सिंह के नेतृत्व में वन महोत्सव सप्ताह का शुभारंभ किया गया। डॉ. अजीत सिंह ने बताया कि प्रत्येक व्यक्ति को अपने घर के आसपास खाली पड़े स्थान पर पौधे अवश्य लगाना चाहिए। इसके अंतर्गत पौधे लगाने के लिए लोगों को प्रेरित करने के साथ ही औषधीय पौधों का वितरण किया जाएगा। रैली में सुधा, संदीप, मान सिंह, गौरव, मनोज कुमार, अरुण दुबे, वेचन सिंह, रविराम, सुमन देवी संगीता, ज्योति ने शिरकत की।
सांसद आदर्श गांव जयापुर में बुधवार को पौधरोपण कार्यक्रम का शुभारंभ खंड विकास अधिकारी सुरेंद्र प्रताप सिंह व ग्राम प्रधान नारायण पटेल ने पौधरोपण किया। खड विकास अधिकारी ने कोरोना जैसे महामारी से बचने के लिए दो गज की दूरी के साथ मास्क लगाने की सलाह दी। इस दौरान प्राथमिक विद्यालय के प्रधानाचार्य हृदयनारायण मिश्र, विकास सिंह, अवधेश सिंह, राहुल सिंह, राजेश, छोटे लाल आदि रहे ।

वाराणसी से सुल्तानपुर तक बन रहे फोरलेन के डिवाइडर के बीच एनएचएआई के कार्यदायी संस्था के सहयोग से एसडीएम पिंडरा मणिकण्डन पौधे लगाए। इस दौरान एनएचआई के अधिकारी उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed