फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Plant did not turn Krsdha

सारे दावे फेल चालू नहीं हुआ करसड़ा प्लांट

Sat, 16 Jul 2016 02:20 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, वाराणसी
ब्यूरो, अमर उजाला, वाराणसी Updated Sat, 16 Jul 2016 02:20 AM IST
विज्ञापन
Plant did not turn Krsdha
अमर उजाला
ठोस कचरा निस्तारण के लिए करसड़ा में लगा कूड़ा प्लांट आखिरकार शुक्रवार को भी चालू नहीं हो पाया। यह तब है जब हाईकोर्ट भी इसे 15 जुलाई तक हर हाल में चालू करने का आदेश दे चुका था। दो महीने से केंद्र और प्रदेश सरकार के आला अधिकारी इसे चालू कराने के लिए लगातार नगर निगम के अधिकारियों के संपर्क में थे। इतना सबके बाद भी प्लांट चालू न करा पाने को लेकर अब नगर निगम खुद सवालों के घेरे में है।  
विज्ञापन


करसड़ा कूड़ा प्लांट को चालू करने की जिम्मेदारी एनटीपीसी को दी गई है। मशीनों को दुरुस्त करने के साथ ही उसकी टेस्टिंग भी हो चुकी है। शहर में रोजाना तकरीबन 600 मीट्रिक टन कूड़ा निकलता है। विभागीय सूत्रों की मानें तो एनटीपीसी और नगर निगम के बीच समन्वयक और तालमेल न बनने से तय समय पर प्लांट चालू नहीं हो पाया। पहले यह था कि प्लांट एनटीपीसी ही चलाएगी। बाद में तय हुआ कि संचालन ऑपरेटर के जरिये कराया जाएगा।
विज्ञापन


आठ जुलाई को टेंडर के जरिये कुशल आपरेटरों को आमंत्रित किया गया लेकिन कोई नहीं आया। अब नगर आयुक्त श्रीहरि प्रताप शाही का कहना है कि शुक्रवार को फिर कंपनी ने टेंडर के जरिए आपरेटरों को आमंत्रित किया है। बता दें, प्लांट को चालू कराने के लिए केंद्रीय शहरी विकास मंत्रालय के संयुक्त सचिव प्रवीण प्रकाश खुद करसड़ा गए थे और जून के अंत तक  उसेचालू करने का निर्देश दिया था। सूबे के आला अधिकारियों के अलावा मंडलायुक्त नितिन रतेश गोकर्ण और जिलाधिकारी विजय किरन आनंद भी नगर निगम और एनटीपीसी के अधिकारियों को 15 जुलाई तक हर हाल में प्लांट चालू करा देने की ताकीद की थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed