फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Plans on paper , Ganga suffering

योजनाएं कागज पर, गंगा बेहाल

Thu, 28 Jan 2016 02:08 AM IST
ब्यूरो, वाराणसी अमर उजाला
ब्यूरो, वाराणसी अमर उजाला Updated Thu, 28 Jan 2016 02:08 AM IST
विज्ञापन
Plans on paper , Ganga suffering

पच्चीस हजार करोड़ रुपये की नमामि गंगे परियोजना लागू होने के बाद भी काशी में गंगा की बदहाली में कोई अंतर नहीं आया है। दावों के विपरीत घाटों पर परेशान कर देने वाली बदइंतजामी देखी जा सकती है।

विज्ञापन

कहीं कूड़े के ढेर लग रहे हैं तो कहीं उपली पाथी जा रही है। जगह-जगह कपड़े धोने, सुखाने और पशुओं के घूमते रहने से स्वच्छता और निर्मलता की मुहिम पर पानी फिर रहा है।
विज्ञापन

कहा जा रहा है कि कागज पर योजनाएं बनाने और दिखावे के लिए सफाई अभियान चलाने के अलावा फिलहाल गंगा के लिए यहां कुछ नहीं हो सका है।
गंगा घाटों पर स्वच्छता अभियान को चिढ़ाने वाले दृश्य हर तरफ देखे जा सकते हैं। रविवार की दोपहर करीब दो बजे तक घाटों पर कूड़े के ढेर लगे रहे। पता चला कि किसी घाट पर झाड़ू तक नहीं लगाई गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

मानसरोवर घाट पर एक तरफ विदेशी पर्यटक बैठे रहे तो उनके सामने ही मढ़ी पर उपली सुखाई जाती रही। राजा घाट, पांडेय घाट और चौकी घाट, लाली घाट पर धोबियों ने कब्जा जमा रखा था।

 वहां कपड़े धोने के बाद सीढ़ियों पर सुखाने के लिए फैलाए गए थे। पालतू पशुओं के सींग मारने और इधर-उधर गंदगी करने का सिलसिला कई घाटों पर आम रहा।
 दूसरी ओर, घाटों पर सीवर के रिसाव से भी हालत बदतर दिखी। घरों, होटलों का गंदा पानी बहकर सीधे घाटों, सीढ़ियों से होते हुए गंगा में जा रहा है।
 हालांकि घाटों को साफ-सुथरा रखने के लिए नगर निगम में सामाजिक संस्थाओं की जिम्मेदारी तय की है लेकिन उनके स्वयंसेवकों का भी कहीं अता-पता नहीं है।
गंगोत्री सेवा समिति के मनीष दुबे, दशाश्वमेध के निवासी आशीष पांडेय, संजय गुप्ता ने बताया कि सिर्फ दिखावा के लिए किसी दिन इन संस्थाओं से जुड़े लोग झाड़ू उठा लेते हैं।
 इसके बाद उनका पता नहीं चलता। ऐसे में पर्यटकों के आकर्षण के केंद्र घाट बदहाली के शिकार हो रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed