{"_id":"62627ce4be12997f450072f6","slug":"plane-reached-varanasi-six-hours-late-from-sharjah-passengers-and-their-families-waiting-them-upset","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"शारजाह से छह घंटे देरी से वाराणसी पहुंचा विमान, यात्री और उनके इंतजार में खड़े परिजन परेशान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शारजाह से छह घंटे देरी से वाराणसी पहुंचा विमान, यात्री और उनके इंतजार में खड़े परिजन परेशान
Fri, 22 Apr 2022 03:34 PM IST
उत्पल कांत
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
Published by: उत्पल कांत
Updated Fri, 22 Apr 2022 03:34 PM IST
सार
एयर इंडिया का विमान आई एक्स 184 शारजाह से उड़ान भरने के बाद अपने तय समय से छह घंटे की देरी से बाबतपुर एयर पोर्ट पर पहुंचा। छह घंटे से यत्रियों का इंतजार कर रहे उनके परिजनों के लिए एयर इंडिया की ओर से भोजन की व्यवस्था की गई।
विज्ञापन
AAI
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
शारजाह से आने वाला एयर इंडिया का विमान अपने निर्धारित समय से छह घंटे विलंब से वाराणसी एयरपोर्ट पहुंचा, जिससे यात्री और उनके इंतजार में खड़े परिजन परेशान हुए। शारजाह से वाराणसी आने वाला एयर इंडिया का विमान गुरुवार को आई एक्स 184 अपने निर्धारित समय शाम 6:25 बजे से लगभग छह घंटे की देरी से रात 12:20 बजे वाराणसी एयरपोर्ट पहुंचा। इस वजह से यह विमान देर रात 1:05 बजे शारजाह के लिए रवाना हुआ।
विज्ञापन
इस दौरान विमान से जाने वाले यात्री अंतरराष्ट्रीय सिक्योरिटी होल्ड एरिया में इंतजार करते रहे। इस दौरान उन्हें एयर इंडिया की ओर से भोजन की व्यवस्था की गई। वहीं शारजाह से आने वाले यात्रियों की आगवानी करने आए उनके परिजन टर्मिनल बिल्डिंग के बाहर देर रात तक परेशान रहे।
विज्ञापन
इस बारे में एयर इंडिया के स्थानीय प्रबंधक ए के राय ने बताया कि तकनीकी कारणों से विमान विलंबित हुआ है। विमान से जाने वाले यात्रियों को एयरपोर्ट पर भोजन की व्यवस्था की गई है। विमान से शारजाह जाने वाले 110 यात्री थे। जबकि शारजाह से आने वाले 181 यात्री थे। जबकि यही विमान आई एक्स 183 बनकर वापस शाम 7:25 बजे वाराणसी से शारजाह जाता है।
विज्ञापन