{"_id":"9de8d9c7c6ef2ede9149078e2cc217f1","slug":"pity-coherence-of-journalism-responsibility-to-save-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"काशी में सत्कार मेरा अहोभाग्य:राम नाईक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
काशी में सत्कार मेरा अहोभाग्य:राम नाईक
वाराण्ासी, ब्यूरो
Updated Fri, 24 Jul 2015 02:29 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
वाराणसी। राज्यपाल रामनाइक के एक साल का कार्यकाल पूरा होने पर गुरुवार को सामाजिक संगठनों ने अभिनंदन किया। इस मौके पर उन्होंने कहा कि काशी ने देश को प्रधानमंत्री दिया है। इस प्राचीन नगरी का स्वरूप आने वाले दिनों में बदला नजर आएगा।
विज्ञापन
महमूरगंज के एक होटल में आयोजित समारोह में राज्यपाल ने कहा कि चार साल में उत्तर प्रदेश को उत्तम प्रदेश बनाने के लिए हर कोशिश की जाएगी। काशी से महाराष्ट्र के रिश्ते का हवाला देते हुए कहा कि छत्रपति शिवाजी का अभिषेक काशी के विद्वान गागा भट्ट ने किया था।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि गंगा को निर्मल बनाने के लिए हर किसी को योगदान देना चाहिए। इस शहर के कायाकल्प के लिए खुद योगदान देने का उन्होंने भरोसा दिलाया। इसके बाद शक्तेषगढ़ परमहंस आश्रम की ओर से उन्हें यथार्थ गीता की प्रति भेंट की गई। वाराणसी विकास समिति, उद्योग व्यापार मंडल, संकल्प, काशी मराठा समाज, अधिवक्ता समाज समेत कई संस्थाओं की ओर से उनका अभिनंदन किया गया।
विज्ञापन
इस मौके पर महापौर राम गोपाल मोहले, महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ के कुलपति डॉ. पृथ्वीश नाग, संपूर्णानंद संस्कृत विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. यदुनाथ प्रसाद दुबे, केंद्रीय तिब्बती अध्ययन विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. एलएन शास्त्री ने विचार व्यक्त किए। अध्यक्षता विश्वनाथ मंदिर न्यास परिषद के सदस्य प्रो. देवी प्रसाद द्विवेदी ने की। इस मौके पर जिलाधिकारी प्रांजल यादव, एसएसपी जोगेंदर कुमार, विश्वनाथ मंदिर के अर्चक पं. श्रीकांत मिश्र, आरके चौधरी, अनिल जैन, प्रदीप श्रीवास्तव समेत तमाम लोग उपस्थित थे।