फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Pitched in SP for tickets

टिकट के लिए सपा में घमासान

Fri, 30 Dec 2016 02:21 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, वाराणसी
ब्यूरो/अमर उजाला, वाराणसी Updated Fri, 30 Dec 2016 02:21 AM IST
विज्ञापन
Pitched in SP for tickets
राज्यमंत्री विद्यावती राजभर
शीर्ष नेतृत्व में जारी गतिरोध और टिकटों में फेरबदल के बीच स्थानीय स्तर पर भी सपा में उठापटक तेज हो गई है। कोई अपना टिकट बचाने के लिए लखनऊ में डेरा जमाए हुए है तो कोई प्रत्याशियों की सूची में अपना नाम शामिल कराने के लिए। जोड़तोड़ के बीच शीर्ष स्तर पर बदलते समीकरणों को साधने की जीतोड़ कोशिश में हर कोई जुटा है। उत्तरी से टिकट कटने के बाद अब्दुल समद अंसारी के समर्थक भी लखनऊ में डेरा जमाए हैं। ‘टीम अखिलेश’ के नाम पर लामबंदी तेज होने के साथ ही अब कई युवा नेताओं ने भी टिकट के लिए अपना दावा ठोक दिया है।
विज्ञापन



मुलायम सिंह यादव ने बुधवार को जो सूची जारी की थी उसमें शहरी उत्तरी से घोषित प्रत्याशी का टिकट काटकर ओपी सिंह को टिकट दे दिया गया। समद खेमे में इससे बेचैनी है। कई समर्थक कुछ लखनऊ पहुंच गए हैं। वहीं बदलते समीकरण में टीम अखिलेश से जुड़े आनंद मोहन यादव गुड्डु, किशन दीक्षित, राजू यादव आदि नेताओं ने लखनऊ में डेरा जमा लिया है। दरअसल मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने पिछले दिनों मुलायम सिंह यादव को प्रत्याशियों की जो सूची सौंपी थी उसमें शिवपुर सीट से आनंद मोहन का नाम शामिल था। बुधवार को मुलायम ने जो सूची जारी की, उसमें आनंद की बजाय अवधेश पाठक को उम्मीदवार घोषित किया गया है।
विज्ञापन



वहीं अखिलेश की ओर से जारी सूची में कैंट, उत्तरी और दक्षिणी सीट से किसी प्रत्याशी का नाम नहीं दिया गया जबकि इन तीनों सीटों से शिवपाल प्रत्याशी घोषित कर चुके हैं। ऐसे में घोषित प्रत्याशियों को डर सता रहा है कि कहीं उनका टिकट कट न जाए। प्रदेश अध्यक्ष शिवपाल ने उत्तरी से समद अंसारी, कैंट से रीबू श्रीवास्तव और दक्षिणी से अशफाक अहमद को प्रत्याशी बनाया है। मुलायम ने समद का टिकट काटकर ओपी सिंह को टिकट दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन



राजभर समाज से सपा के समर्थन का आह्वान करते हुए श्रम विभाग की अध्यक्ष एवं राज्यमंत्री विद्यावती राजभर ने गुरुवार को यहां दावा किया कि राजभर समाज के विकास के लिए सपा सरकार ने महत्वपूर्ण कदम उठाए हैं। राजभर, प्रजापति सहित 17 अति पिछड़ी जातियों को अनुसूचित जाति में शामिल करने की जो पहल मुख्यमंत्री ने की है, वह कोई दूसरा नहीं कर सकता है। राजभर आरक्षण महासमिति की ओर से सारनाथ स्थित महाराजा सुहेलदेव पार्क में आयोजित कार्यक्रम में उन्होंने मुख्यमंत्री अखिलेश यादव को धन्यवाद ज्ञापित किया। अध्यक्षता करते हुए महासमिति के अध्यक्ष जियालाल राजभर ने कहा कि आरक्षण की लड़ाई में प्रदेश में कामयाबी मिल गई है। अब देश स्तर पर लड़ाई की जरूरत है। इस दौरान सपा जिलाध्यक्ष डा. पीयूष यादव, महानगर अध्यक्ष राजकुमार जायसवाल, लालजी सोनकर, डा. रमेश गुप्ता, रोहित आदि थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed