फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   pitai

जांच अधिकारी के सामने शिकायतकर्ता की पिटाई

Fri, 11 Sep 2020 01:54 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 11 Sep 2020 01:54 AM IST
विज्ञापन
pitai
चिरईगांव (वाराणसी)। ग्राम पंचायत सीवों में विकास कार्यों में धांधली की शिकायत की जांच करने गई टीम के सामने ही शिकायतकर्ता की पिटाई की गई। इस मामले में शिकायतकर्ता की तहरीर पर आठ लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है।
विज्ञापन

ग्राम पंचायत सीवों में विकास कार्यों में धांधली की शिकायत की जांच करने बृहस्पतिवार को अपर जिला पंचायत राज अधिकारी उपेंद्र पांडेय गए थे। वह लोगों का बयान दर्ज कर रहे थे। इसी दौरान शिकायतकर्ता नेमचंद मौर्या की विरोधियों ने पिटाई शुरू कर दी। विवाद देखकर जांच अधिकारी पुलिस को सूचना दिये बगैर वहां से चले गए। ग्राम पंचायत सीवों की ग्राम प्रधान गायत्री पाल द्वारा दो जगहों से मानदेय लेने और विकास कार्यों में अनियमितता की शिकायत नेमचंद मौर्या ने शपथपत्र के साथ 24 जुलाई को जिलाधिकारी से की थी। इसकी जांच के लिए अपर जिला पंचायत राज अधिकारी दोपहर पौने दो बजे पहुंचे थे। जांच के दौरान ही कुछ लोगों ने हल्ला मचाते हुए शिकायतकर्ता की पिटाई करने लगे। इस दौरान काफी देर तक हंगामा होता रहा।
विज्ञापन

इस मामले में शिकायतकर्ता नेमचंद मौर्य की तहरीर पर ग्रामपंचायत सचिव रवि सिंह यादव, संजय पाल, विजय यादव, राम बिलास, लाल जी मिश्र, ग्राम प्रधान प्रतिनिधि नीलू पाल, गिरि यादव, मंगरू राजभर समेत 20 अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। इस बारे में थानाध्यक्ष चौबेपुर ने बताया कि आठ ज्ञात और बीस अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। मामले की जांच की जा रही है। वहीं जांच अधिकारी से शिकायतकर्ता की पिटाई के संबंध में पूछा गया तो वे चुप्पी गये। बोले कि अब जिला स्तरीय टीम इस मामले की जांच करेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed