फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Pistol tucked waist baseball bat hand Bhojpuri song playing background young man photo gone viral social media

UP: कमर में पिस्टल, हाथ में बेसबाल बैट और बैकग्राउंड में भोजपुरी गीत; सोशल मीडिया पर वायरल हुई युवक की फोटो

Mon, 08 Jun 2026 03:48 PM IST
Aman Vishwakarma अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी। Published by: Aman Vishwakarma Updated Mon, 08 Jun 2026 03:48 PM IST
सार

Varanasi News: वाराणसी के रामनगर स्थित पंचवटी क्षेत्र के दो युवकों की तस्वीर सोशल मीडिया पर वायरल हो गई है। फोटो में एक युवक कमर में पिस्टल लगाए और हाथ में बेसबॉल बैट लिए दिखाई दे रहा है, जबकि बैकग्राउंड में भोजपुरी गीत चल रहा है। पुलिस का मानना है कि तस्वीरें डर और भौकाल बनाने के उद्देश्य से पोस्ट की गई हैं।

विज्ञापन
Pistol tucked waist baseball bat hand Bhojpuri song playing background young man photo gone viral social media
सोशल मीडिया पर फोटो वायरल। - फोटो : संवाद

विस्तार

Varanasi Crime: 'माथे पगरिया अ मुहवा में पान बा, पिस्टल कमर में अ सीना उथान बा...' भोजपुरी गीत की यह पंक्ति इन दिनों रामनगर क्षेत्र में चर्चा का विषय बनी हुई है। वजह है सोशल मीडिया पर वायरल हुई एक युवक की तस्वीर और वीडियो है। जिसमें वह कमर में पिस्टल लगाए नजर आ रहा है।

विज्ञापन


सोमवार को वायरल हुई तस्वीरों में एक युवक कमर में पिस्टल लगाकर खड़ा दिखाई दे रहा है, जबकि दूसरी तस्वीर में उसके साथ एक अन्य युवक हाथ में बेसबाल बैट लिए नजर आ रहा है। वायरल वीडियो और तस्वीरों के बैकग्राउंड में भोजपुरी गीत भी बज रहा है, जिससे सोशल मीडिया पर इसकी चर्चा और बढ़ गई है। 

विज्ञापन

जांच कर होगी कार्रवाई

स्थानीय स्तर पर चर्चा है कि दोनों युवक रामनगर थाना क्षेत्र के पंचवटी इलाके के रहने वाले हैं। सोशल मीडिया पर सक्रिय इन युवक सोशल मीडिया पर ग्रुप बना कर अपना गैंग चलाते हैं। क्षेत्र में प्रभाव बनाने के उद्देश्य से दोनों ने अपनी तस्वीरें और वीडियो पोस्ट किया है। 

लोगों का कहना है कि सोशल मीडिया के जरिए इलाके में रौब और भौकाल दिखाने की कोशिश की जा रही है। वायरल तस्वीरों को लेकर क्षेत्र में तरह-तरह की चर्चाएं हो रही हैं। हालांकि तस्वीरों में दिखाई दे रहा हथियार असली है या नहीं, इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं हो सकी है। वहीं दोपहर तक रामनगर पुलिस की ओर से इस मामले में कोई आधिकारिक बयान जारी नहीं किया गया था। पुलिस वायरल तस्वीरों और वीडियो की जांच कर कोई कार्रवाई करेगी या नहीं यह भी स्पष्ट नहीं है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed