{"_id":"5e06f4298ebc3e87ff46cfa2","slug":"pillar-broken-on-nh-2-in-chandaulu-up-bihar-contact-lost","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"चंदौली: एनएच-टू पर एक पिलर टूटने से पुल धंसा, यूपी-बिहार का संपर्क टूटा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चंदौली: एनएच-टू पर एक पिलर टूटने से पुल धंसा, यूपी-बिहार का संपर्क टूटा
Sat, 28 Dec 2019 11:50 AM IST
गीतार्जुन गौतम
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंदौली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंदौली
Published by: गीतार्जुन गौतम
Updated Sat, 28 Dec 2019 11:50 AM IST
विज्ञापन
टूटा पिलर।
- फोटो : अमर उजाला।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उत्तर प्रदेश के चंदौली जिले में नेशनल हाइवे-टू पर एक बड़ा हादसा होते-होते बच गया। बिहार-यूपी को जोड़ने वाले इस राष्ट्रीय राजमार्ग पर जिले के नौबतपुर के पास शनिवार सुबह कर्मनाशा पुल का एक पिलर टूट गया, इससे पुल धंस गया। इस कारण रोड पर वाहनों का आवागमन रोक दिया गया है। कार, ऑटो आदि छोटे वाहन तो पुराने पुल से नदी पार कर जा रहे हैं लेकिन ट्रक सहित अन्य भारी वाहनों की कतार सड़क पर लगी रही।
स्वर्णिम चतुर्भुज योजना के तहत वर्ष 2005 में कर्मनाशा नदी पर 180 मीटर लंबे पुल का निर्माण किया गया। चार पिलर पर टिका फोरलेन पुल बिहार और यूपी को सड़क मार्ग से जोड़ता है। कर्मनाशा नदी पर बना पुराना पुल को बंद कर दिया गया था।
शनिवार की भोर में कुछ ग्रामीण कर्मनाशा नदी के किनारे गए तो पुल के पिलर में दरार देख कर डर गए। वहीं किनारे का पिलर पूरी तरह ध्वस्त हो गया था। पुल से वाहनों का आवागमन जारी रहा। ग्रामीणों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने पुल से वाहनों का आवागमन को रोक दिया।

सूचना पाकर एसडीएम सदर, तहसीलदार आदि मौके पर पहुंचे। निर्णय के बाद कार, पिकअप, ऑटो विक्रम आदि छोटे वाहनों को पुराने पुल से भेजा गया। जबकि ट्रक, बस आदि भारी वाहनों को रोक दिया गया। इससे पुल के दोनों तरफ वाहनों की लंबी कतार लगी रही। दस बजे के बाद मौके पर पहुंची इंजीनियरों की टीम जांच पड़ताल कर आगे की कार्रवाई में जुट गई।