{"_id":"5aebfe244f1c1b84098b81b3","slug":"pick-up-who-full-with-drama-artist-turn-over-on-road-two-killed","type":"story","status":"publish","title_hn":"भदोही में नौटंकी कलाकारों से भरी पिकअप पलटी, दो की मौत, 12 घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भदोही में नौटंकी कलाकारों से भरी पिकअप पलटी, दो की मौत, 12 घायल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
Updated Fri, 04 May 2018 12:01 PM IST
विज्ञापन
हादसे की खबर लगते ही मृतकों के परिवार में कोहराम मच गया।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
यूपी के भदोही जिले में शुक्रवार को नौटंकी कलाकारों से भरी एक पिकअप वाहन पलटने से दो कालाकारों की मौत हो गई। इस हादसे में 12 अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे के बाद चीख पुकार सुनकर आस-पास के पहुंचे लोगो ने किसी तरह घायलों को उपचार हेतु जिला अस्पताल पहुंचाया।
सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में ले लिया। हादसे की खबर लगते ही मृतकों के परिवार में कोहराम मच गया। ज्ञानपुर कोतवाली क्षेत्र के मल्लूपुर गांव के एक वैवाहिक कार्यक्रम में नौटंकी कलाकार आए थे।
गुरुवार रात में कार्यक्रम करने के बाद शुक्रवार सुबह कलाकार पिकअप वाहन से लौट रहे थे। असनांव मोड़ के पास तेज रफ्तार पिकअप अनियंत्रित होकर पलट गई। इसमें इलाहाबाद के हंडिया थानाक्षेत्र के निभीथरिया उतरांव निवासी भोला गौतम (40) और राजकुमार (38) की मौके पर ही मौत हो गई।
विज्ञापन
पिकअप में सवार 12 लोग घायल हो गए। पिकअप पलटते ही चीख-पुकार शुरू हो गई। आसपास के लोगों ने पहुंचकर घायलों को बाहर निकाला और जिला अस्पताल ज्ञानपुर भेज दिया। सूचना पर पहुंची असनांव चौकी पुलिस ने दोनों शवो को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
मृतकों व घायलों के परिजन अस्पताल पहुंच गए थे।