फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Photo- The boy who went to take bath with his father drowned in the Ganges.

Varanasi News: फोटो- पिता के साथ स्नान करने गया बालक गंगा में डूबा

Mon, 13 May 2024 03:00 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 13 May 2024 03:00 AM IST
विज्ञापन
Photo- The boy who went to take bath with his father drowned in the Ganges.
भांवरकोल। थाना क्षेत्र के वीरपुर घाट पर रविवार को पिता और बहन के साथ गंगा स्नान करने गया एक बालक गंगा में डूब गया। इससे उसकी मौत हो गई। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस के मुताबिक बलुआ गांव निवासी रविंद्र कुशवाहा सुबह बेटे कृष (9) और बेटी प्रीति के साथ वीरपुर घाट पर गंगा स्नान करने गए थे। वे बेटे कृष और बेटी प्रीति को गंगा में डुबकी लगवाकर घाट किनारे बैठा दिए थे। इसके बाद गंगा में तैरने चले गए। नहाकर रविंद्र जब वापस लौटे तो बेटे कृष को न देखकर परेशान हो गए । बेटी ने बताया कि कृष गंगा में उतर गया है। उन्होंने तुरंत मल्लाहों से कृष की तलाश करने की गुहार लगाई। मल्लाहों ने कड़ी मशक्कत के बाद कृष को पानी से बाहर निकाला। तुरंत बेसुध कृष को पिता रविंद्र मुहम्मदाबाद सीएचसी गए। यहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। इससे परिजनों में कोहराम मच गया। इकलौते बेटे का देखकर पिता रविंद्र और मां शिव कुमारी देवी बेसुध हो गई। इ स संबंध में थानाध्यक्ष प्रमोद सिंह ने बताया कि बालक के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। परिजनों के मुताबिक हर रविवार को कृष पिता के साथ गंगा स्नान के लिए जाता था
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed