फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Photo posted on social media while voting inside booth, police arrested

UP Chunav 2022: बूथ के अंदर मतदान करते फोटो सोशल मीडिया पर किया पोस्ट, पुलिस ने किया गिरफ्तार

Mon, 07 Mar 2022 07:36 PM IST
उत्पल कांत अमर उजाला नेटवर्क, आजमगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, आजमगढ़ Published by: उत्पल कांत Updated Mon, 07 Mar 2022 07:36 PM IST
सार

एसपी ने बताया कि दोनों पर धारा 128 लोक प्रतिनिधित्व अधिनियम एवं 66 डी आईटी एक्ट के तहत मुकदमा पंजीकृत किया गया है। शहर कोतवाली पुलिस ने प्रशांत यादव को गिरफ्तार कर लिया है। वहीं रवि उर्फ अनुज वर्मा की तलाश में पुलिस जुटी हुई है। 

विज्ञापन
Photo posted on social media while voting inside booth, police arrested
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : फाइल

विस्तार

सोशल मीडिया पर बूथ के अंदर की फोटो शेयर करने पर आजमगढ़ शहर कोतवाली में दो के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया गया है। इसमें से एक को पुलिस ने गिरफ्तार भी कर लिया। निर्वाचन आयोग ने सोशल मीडिया पर बूथ के अंदर की फोटो शेयर करने पर पूर्ण प्रतिबंध लगाया था।

विज्ञापन


इसके लिए मतदान केंद्र के अंदर ही मोबाइल ले जाने पर रोक थी। इसके बाद भी दो युवाओं ने ऐसा किया और पुलिस मुकदमा पंजीकृत कर एक को गिरफ्तार भी कर लिया। पुलिस अधीक्षक अनुराग आर्य ने बताया कि निर्वाचन आयोग ने बूथ के अंदर की फोटो खींचने पर पूर्ण प्रतिबंध लगा रखा है।
विज्ञापन


इसके बाद भी बूथ पर कुछ लोगों ने मोबाइल ले जाकर फोटो खींचा और उसे सोशल मीडिया पर वायरल भी कर दिया। ऐसा करने वाले दो युवकों के खिलाफ शहर कोतवाली में मुकदमा पंजीकृत किया गया है। इनमें प्रशांत यादव निवासी तमौली व रवि उर्फ अनुज वर्मा निवासी पुरानी कोतवाली शामिल हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

इनके द्वारा बूथ के अंदर की फोटो व वीडियो बना कर उसे सोशल मीडिया पर वायरल किया गया है। एसपी ने बताया कि दोनों पर धारा 128 लोक प्रतिनिधित्व अधिनियम एवं 66 डी आईटी एक्ट के तहत मुकदमा पंजीकृत किया गया है। शहर कोतवाली पुलिस ने प्रशांत यादव को गिरफ्तार कर लिया है। वहीं रवि उर्फ अनुज वर्मा की तलाश में पुलिस जुटी हुई है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed