फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Phones kept ringing from morning till evening for money, teachers upset

धनराशि के लिए सुबह से शाम तक घनघना रहे फोन, शिक्षक परेशान

Wed, 17 Nov 2021 01:27 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 17 Nov 2021 01:27 AM IST
विज्ञापन
Phones kept ringing from morning till evening for money, teachers upset
ठंड बढ़ती जा रही है। अब भी जिले के परिषदीय स्कूलों में पढ़ने वाले लगभग एक लाख बच्चों को ड्रेस, बैग, स्वेटर और जूते-मोजे का इंतजार है। शासन के निर्देश के बावजूद अब तक एक लाख 22 हजार विद्यार्थियों के अभिभावकों के खाते में ही धनराशि प्रेषित की जा सकी है। ऐसे में शासन ने सभी बेसिक शिक्षा अधिकारियों को 30 नवंबर तक धनराशि प्रेषित करने का निर्देश दिया है। इसके बाद से विभाग ने छात्रों के आधार कार्ड के सत्यापन के काम में और तेजी लाई है। उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ के सनत कुमार सिंह ने बताया कि डीबीटी शिक्षकों के लिए मुसीबत बन गई है। पहले डाटा एंट्री में तकनीकी गड़बड़ियों के कारण शिक्षकों को परेशानी हुई थी। अब पैसे को लेकर पूछताछ से शिक्षक परेशान हैं। सुबह से शाम तक शिक्षकों के फोन घनघना रहे हैं। कई अभिभावक तो बच्चों का नाम न फीडिंग में न भेजने की शिकायत करते हैं।
विज्ञापन

जिले में पंजीकृत बच्चों के अभिभावकों के खाते में डीबीटी के माध्यम से धनराशि भेजी जा रही है। जिन अभिभावकों के आधार व बैंक खाते में त्रुटियां हैं, उन अभिभावकों को सूचना दी जा रही है। 30 नवंबर तक प्रक्रिया पूरी कर ली जाएगी।
विज्ञापन

- राकेश सिंह, बीएसए
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed