{"_id":"69d37d19ec692575cc0f3c09","slug":"phd-guides-from-affiliated-colleges-will-utilize-e-resources-of-bhu-central-library-2026-04-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"अच्छी पहल: बीएचयू के सेंट्रल लाइब्रेरी के ई-रिसोर्सेज का इस्तेमाल करेंगे संबंद्ध कॉलेजों के पीएचडी गाइड","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अच्छी पहल: बीएचयू के सेंट्रल लाइब्रेरी के ई-रिसोर्सेज का इस्तेमाल करेंगे संबंद्ध कॉलेजों के पीएचडी गाइड
Mon, 06 Apr 2026 03:00 PM IST
Pragati Chand
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।
Published by: Pragati Chand
Updated Mon, 06 Apr 2026 03:00 PM IST
सार
Varanasi News: बीएचयू के कुलपति की ओर से सयाजीराव गायकवाड़ केंद्रीय पुस्तकालय के ऑनलाइन संसाधनों तक पहुंच देने का फैसला लिया गया है। सेंट्रल लाइब्रेरी के ई-रिसोर्सेज का इस्तेमाल संबंद्ध कॉलेजों के पीएचडी गाइड करेंगे।
विज्ञापन
बीएचयू कैंपस में जाती छात्राएं
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
बीएचयू के चार संबंद्ध कॉलेजों के पीएचडी सुपरवाइजरों को केंद्रीय पुस्तकालय के ऑनलाइन संसाधनों का इस्तेमाल कर सकेंगे। शोध गुणवत्ता और उत्कृष्टता को प्रोत्साहित करने के लिए विश्वविद्यालय प्रशासन ने ये पहल की है। संबद्ध महाविद्यालयों के शोध निर्देशकों को विश्वविद्यालय के सयाजीराव गायकवाड़ केंद्रीय पुस्तकालय के ऑनलाइन संसाधनों तक पहुंच देने का फैसला लिया गया।
विज्ञापन
चार संबद्ध कॉलेजों डीएवी पीजी कॉलेज, वसंत कन्या महाविद्यालय कमच्छा, वसंता महाविद्यालय राजघाट और आर्य महिला पीजी कॉलेज के पीएचडी सुपरवाइजर बीएचयू के बड़े और कई ई-रिसोर्सेज का लाभ ले सकेंगे। इससे सबसे ज्यादा फायदा शोधार्थियों को मिलेगा। बीएचयू का सयाजीराव गायकवाड़ केंद्रीय पुस्तकालय देश के सबसे वृहद और समृद्ध शैक्षणिक पुस्तकालयों में से एक है। यहां बड़ी संख्या में ई-रिसोर्सेज उपलब्ध हैं, जो गुणवत्तापरक शोध करने के लिए आवश्यक माध्यम बनते हैं।
विज्ञापन
इसे भी पढ़ें; अद्भुत: 740 किलो की वैदिक घड़ी ने भक्तों को बताई ग्रहों की चाल, रियल टाइम डेटा देखकर जताया आश्चर्य
विज्ञापन
उत्कृष्ट स्तर के होंगे शोध
इस नई पहल के अंतर्गत संबद्ध महाविद्यालयों के शोध निर्देशक अब विश्वविद्यालय के ऑनलाइन-रिसोर्सेज तक आसानी से पहुंच हासिल कर पाएंगे। शोध को उत्कृष्ट स्तर का बनाया जा सकेगा। कुलपति प्रो. अजित कुमार चतुर्वेदी ने कहा कि संबद्ध महाविद्यालयों के शोधार्थी अपने शोध को और मजबूत करने के लिए ज्यादा संसाधनों की मांग कर रहे थे। यह फैसला शोध की गुणवत्ता को बेहतर बनाने के साथ ही संबद्ध महाविद्यालयों और विश्वविद्यालय के बीच शैक्षणिक सहयोग को भी मजबूत करेगा।