फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Pharmacist riding a bike dies after being hit by a vehicle

Varanasi News: वाहन की चपेट में आने से बाइक सवार फार्मासिस्ट की मौत

Sun, 25 May 2025 01:19 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 25 May 2025 01:19 AM IST
विज्ञापन
Pharmacist riding a bike dies after being hit by a vehicle
मिर्जामुराद। खजुरी के नेशनल हाईवे पर शनिवार दोपहर वाहन की चपेट में आने से बाइक सवार फार्मासिस्ट की मौत हो गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। कछवा बाजार थाना क्षेत्र के महामलपुर गांव निवासी विधि नारायण शर्मा (58) लखनऊ में फार्मासिस्ट हैं। दोपहर में किसी काम से बाइक से शहर गए थे। इसके बाद अपनी बाइक से घर लौट रहे थे। नेशनल हाईवे पर किसी वाहन की चपेट में आ गया। घायल को पुलिस ने बीएचयू ट्रामा सेंटर में भर्ती कराया, जहां देर शाम मौत हो गई। हादसे की सूचना मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया। चार भाइयों में सबसे छोटे विधि नारायण 31 मई को स्वास्थ्य विभाग से रिटायर होने वाले थे। मृतक को एक पुत्र व तीन पुत्री है। पत्नी चंचला शर्मा का रो-रो कर बुरा हाल है। थाना प्रभारी प्रमोद कुमार पांडेय ने बताया कि आसपास लगे सीसी कैमरों को खंगाल वाहन की तलाश की जा रही है। संवाद
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed