फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   PGTI Championship to be played at DLW Golf Course for the first time in varanasi

Sports: पहली बार बरेका गोल्फ कोर्स में खेली जाएगी पीजीटीआई चैंपियनशिप, 14 से 18 जून तक होंगे मुकाबले

Sat, 06 Jun 2026 02:26 PM IST
Pragati Chand अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी। Published by: Pragati Chand Updated Sat, 06 Jun 2026 02:26 PM IST
सार

Varanasi News: बरेका गोल्फ कोर्स में पहली बार पीजीटीआई चैंपियनशिप खेली जाएगी। यहां 14 से 18 जून तक आयोजित प्रतियोगिता में 72 गोल्फर खेलेंगे। 

विज्ञापन
PGTI Championship to be played at DLW Golf Course for the first time in varanasi
गोल्फ कोर्ट - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बनारस रेल इंजन कारखाना (बरेका) में प्रोफेशनल गोल्फ टूर ऑफ इंडिया (पीजीटीआई) गोल्फ चैंपियनशिप पहली बार बरेका गोल्फ कोर्स में खेली जाएगी। बरेका गोल्फ संघ के सदस्य मनोज मांझी ने बताया कि यह प्रतियोगिता 14 से 18 जून तक आयोजित है। इसमें देश के 72 प्रोफेशनल खिलाड़ी हिस्सा लेंगे।

विज्ञापन


बरेका परिसर में 51 एकड़ में फैले 18 होल के 70 (स्ट्रोक) पार वाले गोल्फ कोर्स में स्थानीय खिलाड़ियों ने अभ्यास शुरू कर दिया है। बृहस्पतिवार को बरेका के 10 गोल्फरों ने डेड हैंड तकनीक के जरिए स्थिर और सटीक शॉट लगाने का अभ्यास किया। इसमें मनोज मांझी के अलावा शिशिर त्यागी ने सबसे कम स्ट्रोक का प्रयोग कर अभ्यास मैच के विजेता बने। मैत्री मैच में सभी खिलाड़ियों ने सम यानी दो-दो खिलाड़ियों का ग्रुप बनाकर हिस्सा लिया। इसमें मनोज मांझी, संतोष सिंह, बहादुर प्रसाद, शिशिर त्यागी, राकेश कोचर, अनुज कटियार, सुनील कुमार, अनुराग गुप्ता और शिवम दुबे ने हिस्सा लिया।

विज्ञापन

51 एकड़ में फैला है गोल्फ कोर्स
51 एकड़ में फैले बरेका गोल्फ कोर्स में 18 होल हैं। इसे 70 (स्ट्रोक) पार, लगभग 1000 पेड़, 5 वाटर बॉडी (तालाब) और 39 बालू के बंकर से होकर गुजरना होता है। प्रदेश का सबसे बड़ा गोल्फ कोर्स रायबरेली में है, जबकि प्रदेश का दूसरा सबसे बड़ा कोर्स वाराणसी के बरेका में है। यह रेलवे का पहला ऐसा गोल्फ कोर्स है जहां चार गोल्फर खेल सकते हैं। यहां अंतरराष्ट्रीय मैच भी खेले जा सकते हैं। गत वर्ष बरेका के खिलाड़ियों ने अखिल भारतीय प्रतियोगिता में सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करते हुए स्वर्ण पदक जीता था।

विज्ञापन

तीन दिन होंगे मुकाबले, हर दिन खेलना होगा 18 होल
पांच दिवसीय प्रोफेशनल गोल्फ टूर ऑफ इंडिया (पीजीटीआई) गोल्फ चैंपियनशिप में पहले दिन अभ्यास और दूसरे दिन प्रोफेशनल और एमेच्योर खिलाड़ी खेलेंगे। यह प्रतियोगिता 14 से 18 जून तक आयोजित होगी। इसमें तीन दिन मैच, एक दिन अभ्यास सत्र और एक दिन प्रोफेशनल और एमेच्योर खिलाड़ी खेलेंगे। हर दिन खिलाड़ियों को 18-18 होल खेलना होगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed