फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Research Entrance Examination in kashi vidyapith 834 seats only 429 passed

MGKVP : 834 सीट, 1111 ने दी प्रवेश परीक्षा, पास सिर्फ 429; 17 फरवरी से होंगी पीजी की सेमेस्टर परीक्षाएं

Sun, 09 Feb 2025 01:22 AM IST
वाराणसी ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी। Published by: वाराणसी ब्यूरो Updated Sun, 09 Feb 2025 01:22 AM IST
सार

काशी विद्यापीठ में शोध प्रवेश परीक्षा के परिणाम जारी होने के बाद सत्र 2023-24 में काउंसिलिंग पर सभी की नजर रहेगी। जितने विद्यार्थी पास हुए हैं, अगर सभी ने निर्धारित सीट पर दाखिला लिया तो भी 395 सीटें खाली रह जाएंगी। 

विज्ञापन
Research Entrance Examination in kashi vidyapith 834 seats only 429 passed
महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

Research Entrance Examination : महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ में शोध प्रवेश परीक्षा 2023-24 में दाखिले के लिए शनिवार को परिणाम जारी कर दिया गया। इस बार का परिणाम कई 

विज्ञापन


एक साल देरी से प्रवेश प्रक्रिया होगी, वहीं विश्वविद्यालय परिसर और वाराणसी के साथ ही पांच जिलों (भदोही, सोनभद्र, मिर्जापुर, वाराणसी, चंदौली) के महाविद्यालयों के लिए निर्धारित सीट के सापेक्ष कम विद्यार्थी पास हुए हैं। कुल 834 सीट पर दाखिला होना है, लेकिन 429 विद्यार्थी ही पास हो पाए हैं। 
विज्ञापन


पिछले साल 8 दिसंबर 2024 को शोध प्रवेश परीक्षा विश्वविद्यालय परिसर के साथ ही तीन केंद्रों पर करवाई गई थी। इसमें पंजीकृत 2476 अभ्यर्थियों में से 1111 ने परीक्षा दी थी। परीक्षा खत्म होने के बाद से ही संबंधित अभ्यर्थी परिणाम का इंतजार कर रहे थे। इस बीच 8 जनवरी 2024 को आंसर की जारी कर दी गई। 
विज्ञापन
विज्ञापन


आंसर की जारी होने क बाद से कुछ आपत्तियां आईं, जिस पर निस्तारण के बाद अब 8 फरवरी को प्रवेश परीक्षा का परिणाम जारी कर दिया गया। परीक्षा नियंत्रक दीप्ति मिश्रा ने बताया कि विवि के साथ ही महाविद्यालयों में होने वाले शोध में दाखिले की प्रक्रिया भी पूरी करवाई जाएगी। शोध प्रवेश परीक्षा परिणाम को संबंधित अभ्यर्थी अपनी स्टूडेंट लॉगिन आईडी, पासवर्ड  से देख सकते हैं। 

17 फरवरी से होंगी पीजी की सेमेस्टर परीक्षाएं
महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ में पीजी की परीक्षाएं 17 फरवरी से शुरू होंगी। विभागों की ओर से विश्वविद्यालय की वेबसाइट पर अलग-अलग समय-सारिणी जारी कर दी गई है। विषयवार परीक्षा की तैयारियां शुरू हो गई हैं।

महाकुंभ के मद्देनजर वाराणसी और आसपास के जिलों में श्रद्धालुओं की भीड़ को देख काशी विद्यापीठ प्रशासन ने 31 जनवरी से 15 फरवरी तक की परीक्षाओं को टाल दिया गया था। अब धीरे-धीरे विषयवार परीक्षा के लिए तिथि तय की जा रही है। 

एमए राजनीति विज्ञान तृतीय सेमेस्टर की परीक्षा 17 फरवरी से करवाई जाएगी। विभागाध्यक्ष प्रो. मोहम्मद आरिफ ने बताया कि परीक्षा दोपहर 2 बजे से होगी। समाज कार्य विभाग के अध्यक्ष प्रो. महेंद्र मोहन वर्मा ने बताया कि 20 फरवरी से दोपहर 2 बजे से होने वाली एमए आईआरपीएम तीसरे सेमेस्टर की परीक्षा की तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। 

एमए दशर्न शास्त्र तृतीय सेमेस्टर की परीक्षा 18 फरवरी और एमए योग प्रथम सेमेस्टर की परीक्षा 4 मार्च से कराई जाएगी। विभागाध्यक्ष प्रो. राजेश कुमार मिश्र ने बताया कि परीक्षा दोपहर 2 बजे से मानविकी संकाय के कक्ष संख्या 9 में होगी। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed