वाराणसी में फिर बढ़े पेट्रोल-डीजल के दाम, जानें एक लीटर की क्या है कीमत
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
वाराणसी में पेट्रोल-डीजल की कीमतों में एक बार फिर बढ़ोत्तरी हुई है। पिछले कुछ दिनों से दामों में उतार-चढ़ाव नहीं था। लेकिन आज पेट्रोल में 0.81 रुपये प्रति लीटर और डीजल में 1.06 रुपये प्रति लीटर की बढ़ोत्तरी हुई है। वहीं, बढ़ते दामों के विरोध में वाराणसी समेत पूर्वांचल के जिलों में विपक्षी पार्टियों ने सड़क पर उतरकर विरोध-प्रदर्शन किया।
अब तक इंडियन ऑयल कॉर्पोरेशन लिमटेड (आईओसीएल) के अनुसार, पेट्रोल शहर में 88.85 रुपये प्रति लीटर था। वहीं, डीजल की कीमत 81.27 रुपये थी। लेकिन पेट्रोल में 0.81 रुपये की बढ़ोत्तरी होने पर अब एक लीटर पेट्रोल की कीमत 89 रुपये 66 पैस पहुंच गई है।
वहीं, डीजल की कीमत 82.33 रुपये प्रति लीटर हो गई है। जो पहले 81.27 रुपये थी। डीजल में 1.06 पैसे रुपये प्रति लीटर के हिसाब से दाम में बढ़ोत्तरी हुई है।
वाराणसी में पेट्रोल-डीजल के दामों को लेकर प्रदर्शन
पेट्रोल मूल्यवृद्धि से खफा वाराणसी व्यपार मंडल व काशी बिस्कुट कंफेक्शनरी व्यापार मंडल के पदाधिकारियों ने रविवार की सुबह सिगरा इलाके में पैदल मार्च निकाला था। साजन तिराहे से निकली पदयात्रा में काफी संख्या में जुटे व्यापारियों ने केंद्र सरकार के विरोध में जमकर नारेबाजी की। हाथों में स्लोगन लिखी तख्तियां लेकर पेट्रोल डीजल के रेट कम करने की सरकार से मांग की थी।