Petrol Diesel Crisis: वाराणसी में दो पंप पर पेट्रोल-डीजल खत्म, 300 रुपये की लिमिट लगाई; बढ़ी परेशानी
Varanasi News: वाराणसी के ग्रामीण इलाकों में पेट्रोल-डीजल की कमी से लोग परेशान हैं। कई पेट्रोल पंपों पर बाइक में 100 से 300 रुपये और कारों में 500 से 1500 रुपये तक ही तेल दिया जा रहा है। कुछ पंप दोपहर बाद बंद भी हो गए। पंप संचालकों ने सप्लाई कम मिलने की बात कही, जबकि जिला प्रशासन ने ईंधन संकट से इनकार किया है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
Petrol Diesel Crisis: वाराणसी जिले के ग्रामीण इलाकों में लोग पेट्रोल और डीजल की किल्लत से परेशान हैं। पेट्रोल पंप पर बाइक चालकों को 200 से 300 रुपये और कार स्वामियों को 1000 से 1500 रुपये से अधिक का पेट्रोल नहीं दिया जा रहा है। वहीं, बुधवार को ग्रामीण क्षेत्र में पेट्रोल व डीजल की कमी की वजह से दोपहर बाद पंप बंद कर दिए गए।
जबकि जिला आपूर्ति विभाग का दावा है कि जिले में ईंधन की कोई कमी नहीं हैै। जिला प्रशासन का कहना है कि ग्रामीण क्षेत्रों के पेट्रोल पंप संचालक ही इस समय तेल की किल्लत को हवा दे रहे हैं, जिससे आम जनता को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।
जिले के लोहता, केराकतपुर, भरथरा, मिर्जामुराद और चौबेपुर समेत कई इलाकों में पंप संचालकों ने पेट्रोल-डीजल वितरण में मनमानी कर रहे हैं। कोटवां-लहरतारा मार्ग पर भरथरा गांव स्थित प्रभावती किसान केंद्र पेट्रोल पंप पर बाइक में मात्र 100 रुपये और कार में 500 रूपये का तेल दिया गया।
किसी भी दो पहिया वाहन में 100 रुपये से अधिक का तेल नहीं दिया गया। जबकि दोपहर बाद तक पंप को बंद कर दिया गया। पंप के मालिक दिनेश नारायण सिंह ने बताया कि डिपो की तरफ से होने वाली मुख्य तेल सप्लाई में कटौती की गई है।
पंप पर जितनी दैनिक खपत थी, उसकी तुलना में तीन हिस्सा कम तेल मिल रहा है। पर्याप्त स्टॉक न होने के कारण 300 रुपये की लिमिट लगानी पड़ी, ताकि सभी को थोड़ा-बहुत तेल मिल सके। स्टॉक समाप्त होने पर मजबूरन बंद करना पड़ा। इसी बीच केराकतपुर में एक और पेट्रोल पंप पर तेल पूरी तरह से खत्म हो गया।
वाराणसी में कहीं भी पेट्रोल डीजल की समस्या नहीं है। विभाग के ओर से किसी को भी मानक तय करने के लिए नहीं कहा गया है। जो पेट्रोल पंप बंद हुए हैं, उन्होंने पेमेंट नहीं जमा किया है। - अमित कुमार मालवीय, एडीएम सप्लाई।