{"_id":"5ebd83508ebc3e906c6ef25a","slug":"person-standing-in-line-to-check-for-corona-died-of-epilepsy","type":"story","status":"publish","title_hn":"कोरोना की जांच के लिए लाइन में खड़े व्यक्ति की मिर्गी आने से मौत, 2 दिन पहले ही आया था घर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कोरोना की जांच के लिए लाइन में खड़े व्यक्ति की मिर्गी आने से मौत, 2 दिन पहले ही आया था घर
Thu, 14 May 2020 11:41 PM IST
स्वाधीन तिवारी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
Published by: स्वाधीन तिवारी
Updated Thu, 14 May 2020 11:41 PM IST
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : Flickr
वाराणसी में कोरोना की जांच कराने ईएसआई हास्पिटल गए एक व्यक्ति की बृहस्पतिवार को मौत हो गई। बताया जा रहा है कि जांच के लिए लाइन में खड़े रहने के दौरान ही उसे मिर्गी का दौरा पड़ा होगा और वहीं गिर पड़ा।
विज्ञापन
जिलाधिकारी कौशल राज शर्मा ने बताया कि दो दिन पहले ही बाहर से आने के बाद संबंधित व्यक्ति ईएसआइसी हॉस्पिटल में जांच कराने के लिए आया था। उसे कोरोना का लक्षण नहीं था। मिर्गी आने की वजह से ही उसकी मौत हुई। मौत होने के बाद कोरोना प्रोटोकॉल के हिसाब से अंतिम संस्कार भी कराया गया।
विज्ञापन
