फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   person do another for dowry in varanasi

दहेज के लिए विवाहिता को घर से निकाल कर की दूसरी शादी

Fri, 20 Apr 2018 04:33 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Updated Fri, 20 Apr 2018 04:33 PM IST
विज्ञापन
person do another for dowry in varanasi
पत्नी को दहेज के लिए प्रताड़ित करने और दूसरी शादी करने के आरोप में भदोही जिले के गोपीगंज क्षेत्र के लल्लापुर निवासी प्रदीप गुप्ता और उसके परिवार के चार लोगों के खिलाफ गुरुवार को बड़ागांव थाने में मुकदमा दर्ज किया गया है।
विज्ञापन


यह कार्रवाई बड़ागांव थाना अंतर्गत लछिरामपुर (अनेई) गांव की सुमन की तहरीर पर एसएसपी के आदेश से की गई है। लछिरामपुर (अनेई) गांव निवासी रमेश गुप्ता की पुत्री सुमन की शादी 9 मई 2009 को महगू गुप्ता के पुत्र प्रदीप गुप्ता के साथ हुई थी।
विज्ञापन


आरोप है कि मायके से बाइक और फ्रिज लेकर आने का दबाव बनाकर सुमन को शादी के बाद से ही प्रताड़ित किया जाने लगा। 10 मई 2010 को सुमन को फंदे पर लटकाकर मारने की कोशिश की गई। इसके बाद से वह अपने मायके में रहने लगी और एक बेटी की मां है।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस दौरान कई बार दोनों पक्षों में समझौते के लिए पंचायत हुई लेकिन बात नहीं बन सकी। इसी बीच सुमन और उसके मायके वालों को पता लगा कि प्रदीप ने दूसरा विवाह कर लिया है।


इसे लेकर सुमन ने एसएसपी से गुहार लगाई। सुमन की तहरीर पर उसके पति प्रदीप, ससुर महगू, सास उर्मिला देवी और ननद संगीता के खिलाफ दहेज उत्पीड़न, घरेलू हिंसा सहित अन्य आरोपों में मुकदमा दर्ज कर बड़ागांव पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed