फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Performance to shut down the liquor contract

शराब ठेका बंद कराने के लिए प्रदर्शन

Tue, 28 Mar 2017 01:51 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, वाराणसी
ब्यूरो/अमर उजाला, वाराणसी Updated Tue, 28 Mar 2017 01:51 AM IST
विज्ञापन
Performance to shut down the liquor contract
alcohol
गोपपुर गांव स्थित देशी शराब ठेके पर सोमवार की सुबह झाड़ू, खुरपी, हंसिया लेकर पहुंची इलाके की महिलाओं ने जमकर हंगामा किया। ठेका बंद कराने के लिए महिलाओं ने बेला-पहड़िया मार्ग जाम कर दिया। किसी तरह सवा घंटे बाद पुलिस महिलाओं को शांत कराने में कामयाब हुई तब जाकर बेला-पहड़िया मार्ग पर आवागमन सामान्य हुआ। मामले को लेकर चोलापुर थाने में सात नामजद और सौ अज्ञात के खिलाफ विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया है।
विज्ञापन


गोपपुर गांव स्थित देशी शराब ठेके पर सुबह दर्जनों महिलाओं को इकट्ठा होते देख सेल्समैन ठेका बंद कर भाग खड़ा हुआ। महिलाओं की मांग थी कि ठेका बंद कराया जाए। सूचना पर सीओ पिंडरा एपी सिंह, एसओ चोलापुर विनय प्रकाश सिंह और आबकारी विभाग के इंस्पेक्टर मौके पर पहुंचे। सभी ने महिलाओं को समझाया कि यदि किसी ने तोड़फोड़ या लूटपाट की तो उसके खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जेल भेजा जाएगा। पत्रक दें, उसे आला अधिकारियों को भेजा जाएगा। इस पर महिलाएं शांत हुईं। फिर भी चेतावनी दी कि ठेका जल्द ही बंद नहीं किया गया तो बड़े पैमाने पर आंदोलन किया जाएगा।

विज्ञापन

 

शराब बंदी की मांग करने वालों में रामवती राजभर, पन्नो देवी, शकुंतला, श्याम दुलारी, पंजीरा, तुलसा, धनरा, निर्मला, अंजू, गीता, धर्मेंद्र, अभिषेक, सोनू, हरिनाथ, बसंता आदि शामिल रहे। उधर, देर शाम चोलापुर थाने में बृजेश राजभर, धर्मराज, विनोद, राजेंद्र, अशोक, रानी, राधा के खिलाफ नामजद और सौ महिला व दस अज्ञात पुरुष पर बलवा सहित अन्य आरोपों में मुकदमा दर्ज कर लिया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed