फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   People walked five kilometers due to closure of railway crossing

Varanasi News: रेलवे क्राॅसिंग बंद होने से पांच किमी घूम कर गए लोग

Thu, 18 Apr 2024 01:31 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 18 Apr 2024 01:31 AM IST
विज्ञापन
People walked five kilometers due to closure of railway crossing
सिंगरामऊ। स्थानीय हरपालगंज रेलवे स्टेशन के पास स्थित रजनीपुर रेलवे क्राॅसिंग पर चल रहे ट्रैक मरम्मत कार्य के चलते बुधवार को आवागमन 18 घंटे तक बाधित रहा। क्रॉसिंग बंद होने से लोगों को पांच किमी घूम कर गंतव्य तक जाना पड़ा।
विज्ञापन

वाराणसी-सुल्तानपुर मार्ग पर हरपालगंज स्टेशन के पूरब रेलवे ट्रैक पर विभाग द्वारा बुधवार को मरम्मत का कार्य सुबह से ही चलता रहा। इसके चलते रजनीपुर रेलवे फाटक को 18 घंटे के लिए बंद कर दिया गया। दोनों तरफ चार गार्ड तैनात किए गए थे। इससे आवागमन करने वालों को पूरे दिन परेशानी का सामना करना पड़ा। सुबह पांच बजे से बंद रेलवे ट्रैक के बाद बुधवार की देर रात तक बंद रहा। बता दें कि यह मार्ग सिंगरामऊ जाने वाला प्रमुख मार्ग है। इससे प्रतिदिन 3 से 4 हजार लोगों का आवागमन होता है। क्राॅसिंग बंद होने से लोगों को साढ़ुपुर-गुनरौली, बटाउबीर होते हुए सिंगरामऊ होकर जाना पड़ा। इसकी दूरी करीब 5 किलोमीटर थी। इस बाबत स्टेशन अधीक्षक राम अवध ने बताया रेलवे ट्रैक पर मरम्मत कार्य कराने के लिए क्राॅसिंग को बंद किया गया है। काम पूरा होते ही इसे खोल दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed