फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   People tied animals at the gates of Nagar Panchayat in jaunpur

जब गुस्साए लोगों ने नगर पंचायत के गेट पर बांध दिया छुट्टा पशुओं को

Tue, 24 Dec 2019 10:20 PM IST
स्‍वाधीन तिवारी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जौनपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जौनपुर Published by: स्‍वाधीन तिवारी Updated Tue, 24 Dec 2019 10:20 PM IST
विज्ञापन
People tied animals at the gates of Nagar Panchayat in jaunpur
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : अमर उजाला

जौनपुर। छुट्टा पशुओं से आजिज लोग मंगलवार को उनको पकड़कर जफराबाद नगर पंचायत कार्यालय गेट में बांधकर विरोध जताया। इसे लेकर नगर पंचायत कर्मचारियों से तीखी नोकझोंक भी हुई। बाद में ईओ ने 32 पशुओं को अस्थाई गोशाला भेजवाकर लोगों का गुस्सा शांत किया।

विज्ञापन


कस्बे और आसपास के गांवों में तीन दर्जन से ज्यादा छुट्टा पशु लगातार किसानों की फसलों को नुकसान पहुंचा रहे थे। किसानों ने इन पशुओं पर अंकुश लगाने के लिए ईओ आशुतोष त्रिपाठी को लिखित सूचना देते हुए नगर पंचायत कार्यालय में पशुओं को बंद करने की धमकी दी थी।
विज्ञापन


कोई सुनवाई न होने पर मंगलवार को दर्जनों लोग 32 पशुओं को रस्सी में बांधकर नगर पंचायत कार्यालय पहुंच गए। गेट बंद होने पर पशुओं को बांधकर जमकर हो हल्ला मचाना शुरू किया। ईओ आशुतोष त्रिपाठी ने उन्हें समझाने का प्रयास किया, बावजूद लोग नहीं माने। मौके पर पुलिस भी पहुंची। ईओ ने एक व्यक्ति की निजी जमीन लेकर उसमें अस्थाई गोशाला बनाकर पशुओं को रखवाया, तब जाकर लोग शांत हुए।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed