Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   People started returning home for Diwali, crowd of passengers at the railway station

Varanasi News: दीपावली पर घर लौटने लगे लोग, रेलवे स्टेशन पर यात्रियों की भीड़

Wed, 04 Nov 2026 01:09 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 04 Nov 2026 01:09 AM IST
विज्ञापन
People started returning home for Diwali, crowd of passengers at the railway station
कैंट रेलवे स्टेशन पर यात्रियों की भीड़। अमर उजाला - फोटो : Samvad
दिल्ली, गुजरात, मुंबई से आने वाली ट्रेनों में दबाव अधिक
विज्ञापन

माई सिटी रिपोर्टर
वाराणसी। दीपावली में अब केवल चार दिन बचे हैं, ऐसे में दूरदराज रहने वाले लोग घर लौटने लगे हैं। कोई अकेले तो कोई परिवार के साथ आ रहा है। यही कारण है कि रेलवे स्टेशनों पर इन दिनों कुछ ज्यादा ही भीड़ दिख रही है। सबसे अधिक भीड़ दिल्ली, गुजरात, मुंबई और बिहार से आने वाली ट्रेनों में देखने को मिल रही है। त्योहार में लोगों को यात्रा करने में राहत मिले, इसके लिए उत्तर और पूर्वोत्तर रेलवे की ओर से कई स्पेशल ट्रेनें चलाई जा रही हैं। दीपावली के साथ ही छठ मनाने के लिए भी लोग घर पहुंचने लगे हैं। ट्रेनों में भीड़ का आलम यह है कि एसी में तो थोड़ी राहत हो रही है, लेकिन स्लीपर और जनरल कोच पूरे भरे पड़े हैं। मंगलवार को वाराणसी और बनारस रेलवे स्टेशन पर दिल्ली, लोकमान्य तिलक टर्मिनस के साथ ही अहमदाबाद से आने वाली ट्रेनों में अन्य दिनों की तुलना में भीड़ अधिक देखने को मिली। भीड़ बढ़ने को लेकर आरपीएफ की ओर से स्टेशनों पर निगरानी भी बढ़ा दी गई है। मंगलवार को मुंबई से आने वाली कामायनी एक्सप्रेस, एलटीटी एक्सप्रेस सहित अन्य ट्रेनें भी फुल रही। उत्तर रेलवे लखनऊ मंडल की ओर से स्पेशल ट्रेनें चलाने का फैसला लिया गया है। चंडीगढ़-पटना आरक्षित विशेष एक्सप्रेस को 6 नवंबर को चंडीगढ़ तक चलाया जाएगा। यह ट्रेन अंबाला कैंट, सहारनपुर, रुड़की, मुरादाबाद, बरेली, शाहजहांपुर और हरदोई होते हुए लखनऊ मंडल के आलमनगर, सुल्तानपुर, वाराणसी होते हुए पटना तक जाएगी। दिल्ली सहित कई जगहों से भी वाराणसी तक ट्रेन चलाई जा रही है।

जनवरी से बदल सकता है महानगरी समेत कई ट्रेनों का नंबर
रेलवे की ओर से अगले साल जनवरी से महानगरी सहित कई ट्रेनों के नंबर बदलने की तैयारी है। ऐसा इसलिए कि इन ट्रेनों को अब सुपरफास्ट की जगह नॉन सुपरफास्ट के रूप में चलाया जाएगा। इसमें बनारस स्टेशन से चलने वाली महानगरी एक्सप्रेस और बनारस एलटीटी एक्सप्रेस भी शामिल है। इन ट्रेनों के नंबर बदलने संबंधी घोषणा भी अधिकारिक रूप से जल्द ही करने की तैयारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article