फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   People spreading negativity should be punished at the right time says pm modi

वाराणसी में बोले पीएम मोदी, नकारात्मकता फैला रहे लोगों को सही समय पर सजा मिलनी चाहिए

Tue, 19 Feb 2019 08:25 PM IST
दुष्यंत शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Published by: दुष्यंत शर्मा Updated Tue, 19 Feb 2019 08:25 PM IST
विज्ञापन
People spreading negativity should be punished at the right time says pm modi
पीएम मोदी वाराणसी में जनसभा को संबोधित करते हुए - फोटो : अमर उजाला

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 15 फरवरी को शुरू हुई देश की पहली सेमी हाईस्पीड ट्रेन ‘वंदे भारत’ और अंतरिम बजट में किसान सम्मान निधि योजना के प्रावधान का मजाक उड़ाने वालों को आड़े हाथ लिया। किसी पार्टी का नाम लिए बगैर प्रधानमंत्री ने कहा कि देश को आगे बढ़ाने की कोशिश हो रही है तो नकारात्मकता से घिरे लोगों की हरकतों से निराश होने की जरूरत नहीं है। झूठ फैलाने वालों और गुमराह करने वालों को सच्चाई के बारे में समझ कर बताना चाहिए। किसानों और कार्यकर्ताओं को समझना होगा कि अब कर्जमाफी की आड़ में धोखाधड़ी नहीं हो पाएगी। किसान सम्मान निधि योजना के तहत साढ़े सात लाख करोड़ रुपया सीधे किसानों के खाते में जाएगा। यूपी में सवा दो करोड़ किसान इस योजना से लाभान्वित होंगे।

विज्ञापन


प्रधानमंत्री मंगलवार को औढ़े गांव में वाराणसी जिले के लिए 3382 करोड़ रुपये की परियोजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास के मौके पर जनसभा को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि वंदे भारत के संचालन के बाद पूरा देश गौरवान्वित है। तमाम लोग उन्हें चिट्ठी लिख कर ट्रेन की प्रशंसा कर रहे हैं। वहीं, कुछ लोग ट्रेन को निशाना बना रहे हैं। मजाक उड़ाया जा रहा है, यह दुखद है। उन्होंने कहा कि यह ट्रेन चेन्नई इंटीग्रेटेड कोच फैक्ट्री के इंजीनियरों और टेक्नीशियनों की मेहनत का नतीजा है। हम वंदे भारत ट्रेन के निर्माण से जुड़ी पूरी टीम का नमन करते हैं। इनका अपमान और इन पर सवाल उठाना उचित नहीं है। इनके प्रयास से ही रेलवे स्टेशन बदल रहे हैं। दोहरीकरण का काम पूरा हुआ है। उन्होंने अपील की कि ऐसा करने वालों से सतर्क रहें। इंजीनियरों की क्षमता पर सवाल उठाने वालों को सही समय पर सजा मिलनी चाहिए।
विज्ञापन


किसान सम्मान निधि योजना के बारे में कार्यकर्ताओं को खासतौर पर समझाते हुए कहा कि इसे भलीभांति समझ लें। इस पर सवाल उठाने वालों के लिए जवाब देने के लिए यह जरूरी है। जवाब देने के लिए हामी भरवाने के बाद उन्होंने कहा कि अब तक किसानों को हर दस साल में कर्जमाफी का ढिंढोरा पीटा जाता था लेकिन चंद गांवों के चंद किसानों का भी हजारों रुपया ही माफ होता था। अब इस योजना से दो हेक्टेयर से कम जोत वालों को हर साल छह हजार रुपये की मदद मिलेगी। इससे वह खाद और बीज खरीद सकते हैं।  
विज्ञापन
विज्ञापन

 

शहीद रमेश यादव को श्रद्धांजलि

People spreading negativity should be punished at the right time says pm modi
जनसभा में लोगों से मिलते हुए पीएम मोदी - फोटो : अमर उजाला
भाषण की शुरूआत में प्रधानमंत्री ने पुलवामा आतंकी हमले में शहीद जिले के तोफापुर गांव निवासी सीआरपीएफ सिपाही रमेश यादव को श्रद्धांजलि दी। कहा, काशी का हर व्यक्ति और देश का हर नागरिक उनके परिवार के साथ है। राष्ट्र रक्षा के लिए अपना जीवन न्योछावर करने वालों का स्मरण हमेशा किया जाएगा। मुझे इनकी वीरता का कर्ज चुकाने का साहस मिले, काशी विश्वनाथ, मां गंगा और आप लोगों से इसके लिए आशीर्वाद मांगने आया हूं। 
 
350 बेड के महामना कैंसर संस्थान की ओपीडी शुरू
प्रधानमंत्री ने वैदिक मंत्रोच्चार के बीच बीएचयू की सुंदर बगिया में 350 बेड के महामना पंडित मदन मोहन मालवीय कैंसर संस्थान का लोकार्पण किया। उद्घाटन के बाद संस्थान में ओपीडी और भर्ती की सुविधा शुरू हो गई।  पीएम यहां 40 मिनट तक रुके और आयुष्मान भारत योजना के लाभार्थियों से बातचीत कर उनकी बीमारी और उपचार के बारे में जानकारी ली। 

दुनिया के पहले कनवर्टेड लोको को दिखाई हरी झंडी
प्रधानमंत्री ने मंगलवार को मेक इन इंडिया के तहत दुनिया के पहले डीजल से विद्युत में परिवर्तित 10000 अश्व शक्ति क्षमता का ट्विन रेल इंजन (कनवर्टेड लोको) राष्ट्र को समर्पित किया। डीजल रेल इंजन कारखाना (डीरेका) में बनाए गए डब्ल्यूएजीसी 3 इंजन को उन्होंने हरी झंडी दिखाई। इससे पहले प्रधानमंत्री ने रेल इंजन के बारे में लगाई गई प्रदर्शनी, वीडियो फिल्म व रेल इंजन कैब देखा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed