नदी से निकलकर गांव में पहुंचा मगरमच्छ, डरे-सहमे लोगों ने इस तरह से काबू किया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मिर्जापुर जिले के हलिया थाना क्षेत्र के अहुगी कला और भटवारी गांव में मंगलवार सुबह मगरमच्छ के घुसने से ग्रामीणों में हड़कंप मच गया। काफी मशक्कत से ग्रामीणों ने मगरमच्छ को रस्सी से बांध कर इसकी सूचना वन विभाग और पुलिस को दी।
मंगलवार सुबह अदवा नदी से भटक कर मगरमच्छ अहुगी कलां गांव में बड़कू सिंह के मकान के पास दिखाई दिया। ग्रामीण मगरमच्छ को देखकर पुलिस के साथ वन क्षेत्राधिकारी भास्कर प्रसाद पांडेय को दी।
सूचना के बाद स्थानीय निवासी सूर्यभान और प्रमोद पाण्डेय मौके पर पहुंचकर मगरमच्छ के मुंह पर बोरा फेंक कर लाठी के सहारे मगरमच्छ को बगल में स्थित एक पेड़ से बांध दिया। सुबह वन विभाग की टीम ने मौके पर पहुंचकर मगरमच्छ को पकड़कर अदवा जलाशय में छोड़ दिया।
भटवारी गांव स्थित टावर के पास सोमवार देर रात सात फीट का मगरमच्छ निकलने से ग्रामीणों मे दहशत फैल गई। देखते ही देखते लोगों की भारी भीड़ इकट्ठी हो गई। सूचना पर मंगलवार की सुबह पहुंची वन विभाग की टीम ने मगरमच्छ को पकड़कर मेजा जलाशय में छोड़ दिया।
वन विभाग की टीम में संतोष सिह, रामदुलार तिवारी, पन्ना लाल, सियाराम लाख नरायन आदि के अलावा ग्रामीणों की मदद से मगरमच्छ को पकड़ कर ददरी बांध में सुरक्षित छोड़ दिया। बीते एक सप्ताह से अक्सर किसी न किसी गांव में मगरमच्छों के घुसने से क्षेत्रीय जनता दहशत का महौल है। हलिया क्षेत्र के जलाशयों में काफी संख्या में विशालकाय मगरमच्छ मौजूद हैं।