फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   People of purvanchal return from gujrat after violence

गुजरात से दहशत के साथ लौटने लगे लोग, बनारस स्टेशन पर उतरते ही छलका दर्द, जानिए क्या कहा

Thu, 11 Oct 2018 05:25 PM IST
न्यूज डेस्क,अमर उजाला,वाराणसी
न्यूज डेस्क,अमर उजाला,वाराणसी Updated Thu, 11 Oct 2018 05:25 PM IST
विज्ञापन
People of purvanchal return from gujrat after violence
साबरमती एक्सप्रेस से आए लोग - फोटो : amar ujala

गुजरात के साबरकांठा जिले में 14 माह की बच्ची से दुराचार के बाद उत्तर भारतीयों खासतौर से यूपी और बिहार के लोगों पर सामूहिक हमला किया जा रहा है। सोमवार को बनारस के कैंट रेलवे स्टेशन पर अहमदाबाद से आई साबरमती एक्सप्रेस से उतरे पूर्वांचल के लोगों ने यह बात कही।

विज्ञापन



उन्होंने कहा कि हालात बदतर न होते तो सब लोग दिवाली के समय घर आते और परिजनों के साथ त्योहार मना कर लौटते। ट्रेन से आए ज्ञानपुर के प्रिंस ने बताया कि सौ से डेढ़ सौ की संख्या में लोग इकट्ठा होकर आ रहे थे और कंपनियों से भगा रहे थे। इस दौरान यूपी और बिहार के लोगों को मारा-पीटा जा रहा था। कंपनी मालिक और ठेका लेने वाले भी सुरक्षा की गारंटी नहीं ले रहे हैं।

विज्ञापन


सासाराम के मजदूर गोपाल ने बताया कि पूर्वांचल और बिहार के सैकड़ों मजदूर ठसाठस भरी ट्रेन में जान हथेली पर रख कर आए हैं। स्थितियां बिल्कुल भी ठीक नहीं हैं। बलिया के मनोरथ ने बताया कि हमला करने वालों में से कई लोगों को गुजरात पुलिस गिरफ्तार भी कर रही है, लेकिन एक गुट जाता था तो दूसरा आ जाता था।

विज्ञापन
विज्ञापन

हमले नहीं रुके तो सत्याग्रह करेंगे अजय राय    

People of purvanchal return from gujrat after violence
वापस लौटे लोग - फोटो : amar ujala


यूपी और बिहार के लोगों से गाली-गलौज कर उन्हें गुजरात छोड़ने की धमकी दी जा रही थी। मिर्जापुर के रामबिलास ने बताया कि वह ढाई साल से गांधीनगर में काम कर रहा था लेकिन सामूहिक मारपीट पहले कभी नहीं देखी थी। 

गुजरात में उत्तर भारतीय परिवारों पर हमलों एवं इससे बने भय के वातावरण पर कांग्रेस के पूर्व विधायक अजय राय ने चिंता जताई है। उन्होंने कहा कि उत्तर भारतीयों के पलायन की खबरें दुखद एवं शर्मनाक हैं।

गांधी की परंपरा के विरुद्ध गुजरात में उभरते हालात पूरे देश के लिए चिंता का विषय है। यह वहां के शासन-प्रशासन की व्यवस्था के लिए कलंक भी है। पूर्व विधायक ने कहा कि उत्तर भारत ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को काशी से सांसद चुना है।

हैरत है कि फिर भी गुजरात में संकीर्ण क्षेत्रवादी मानसिकता का प्रदर्शन किया जा रहा है। ऐसी घटनाओं पर तत्काल प्रभावी अंकुश नहीं लगने पर कांग्रेस द्वारा सत्याग्रह किया जाएगा।

'गुजराती नरेंद्र मोदी बनारस छोड़ो', दी गई चेतावनी

गुजरात में उत्तर भारतीयों खासतौर से यूपी और बिहार के लोगों पर हो रहे सामूहिक हमले का विरोध अब शुरू हो चुका है। मंगलवार को इसका खासा असर पीएम मोदी के संसदीय क्षेत्र में दिखाई देने लगा है। कई जगहों पर विरोध में पोस्टर चिपकाये गए, जिसपर लिखा है- गुजराती नरेंद्र मोदी बनारस छोड़ो।

साथ ही बनारस में रह रहे गुजरातियों व महाराष्ट्र के लोगों को एक हफ्ते में बनारस छोड़ने की चेतावनी जारी की गई है। ऐसे पोस्टर यूपी बिहार एकता मंच की तरफ से लगाए गए हैं।

बता दें कि पिछले दिनों एक बच्ची से दुष्कर्म के बाद से ही गुजरात में उत्तर भारतीय (बिहार, उत्तर प्रदेश और मध्यप्रदेश) समुदाय के लोगों पर हमले की घटनाएं हुईं। इन लोगों को गुजरात छोडने की धमकियां दी जा रही हैं। दहशत के चलते बड़ी संख्या में लोगों ने वहां से पलायन भी किया है।  

वाराणसी के सिगरा क्षेत्र में पोस्टर लगा रहे  यूपी- बिहार एकता मंच के सदस्यों ने कहा कि गुजरात में उत्तर भारतीयों पर हो रहे हमले गलत है। उत्तर भारतीय जो काम की तलाश में गुजरात और महाराष्ट्र जा रहे हैं उन्हें वहां से पलायन को मजबूर किया जा रहा है। इस संबंध में हमने आज एक चेतावनी पत्र जारी किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed