Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   People of Pal community reached Manikarnika Ghat to protest in varanasi

Varanasi News: मणिकर्णिका घाट पर प्रदर्शन करने वालों पर पुलिस ने बरसाईं लाठियां, 18 गिरफ्तार

Mon, 19 Jan 2026 03:43 PM IST
प्रगति चंद अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी। Published by: प्रगति चंद Updated Mon, 19 Jan 2026 03:43 PM IST
सार

मणिकर्णिका घाट पर टिप्पणी और एआई जनरेटेड वीडियो साझा किए जाने के मामले में कमिश्नरेट की पुलिस ने सख्ती बढ़ा दी है। इसके बावजूद सोमवार को मणिकर्णिका घाट पर पाल समाज के लोग धरना देने पहुंच गए। इस दौरान धक्कामुक्की करने पर पुलिस ने लोगों पर जमकर लाठियां बरसाईं।

विज्ञापन
People of Pal community reached Manikarnika Ghat to protest in varanasi
प्रदर्शन करते लोग - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मणिकर्णिका ध्वस्तीकरण को लेकर आक्रोशित पाल समाज के लोगों को विरोध प्रदर्शन के दौरान सोमवार की दोपहर चौक पुलिस ने बल पूर्वक खदेड़ा। पुलिस से धक्कामुक्की के दौरान पाल समाज के लोगों पर लाठियां भी बरसीं। गलियों में दौड़ा-दौड़कर पीटा गया। 

विज्ञापन


धक्कामुक्की में थाने के एक दरोगा का बैच भी फट गया। सरकारी कार्य में बाधा, लोकसेवक से अभद्रता, माहौल बिगाड़ने समेत अन्य आरोपों में 18 लोगों के खिलाफ चौक थाने में प्राथमिकी दर्ज की गई। इस दौरान पुलिस ने 18 लोगों को गिरफ्तार किया। लाठी से पिटाई का वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल है।

विज्ञापन
Trending Videos

मणिकर्णिका पर अहिल्याबाई होल्कर की मूर्ति क्षतिग्रस्त किए जाने की सूचना पर दोपहर के समय पाल समाज के लोगों ने विरोध प्रदर्शन किया। नारेबाजी के दौरान चौक पुलिस ने समझाने का प्रयास किया तो पाल समाज के लोग उलझ गए। बिना अनुमति प्रदर्शन का हवाला देकर पुलिस ने रोकना चाहा तो नोकझोंक शुरू हो गई। इसमें एक एसआई के बांह पर लगा बैच भी फट गया। 

इस बीच धक्कामुक्की से बात आगे बढ़ी तो पुलिस ने बल पूर्वक खदेड़ा। भारी संख्या में पुलिस हाथ में डंडा लिए मणिकर्णिका से सतुआ बाबा आश्रम को जाने वाली गली में घुस गई और विरोध प्रदर्शन करने वालों को खदेड़ा, इसमें कुछ युवकों पर लाठी भी बरसाई गई।

विज्ञापन

पुलिस को लाठी भांजता देख समाज के अधिकतर लोग भाग निकले लेकिन 18 लोगों को पुलिस ने गिरफ्तार किया। इन्हें गढ़वासी टोला, ब्रह्मनाल से कचौड़ी गली से होकर चौक थाने लाया गया। समाज के लोगों को छुड़ाने के लिए देर शाम तक जमावड़ा रहा। 

चौक इंस्पेक्टर दिलीप मिश्रा ने बताया कि सरकारी कार्य में बाधा, लोकसेवक से अभद्रता, बिना अनुमति विरोध प्रदर्शन समेत अन्य आरोपों में नामजद और अज्ञात के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई। 18 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। डीसीपी काशी गौरव बंशवाल ने बताया कि बिना अनुमति घाट पर प्रदर्शन करने वाले अन्य लोगों को भी चिन्हित किया जा रहा है। आसपास के सीसी कैमरे और वीडियो के फुटेज खंगाले जा रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed