फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   People may have to walk with more cache expensive

ज्यादा कैश बन सकता है मुसीबत, जानें क्यों

Sun, 08 Jan 2017 05:18 PM IST
टीम डिजिटल, अमर उजाला, सोनभद्र
टीम डिजिटल, अमर उजाला, सोनभद्र Updated Sun, 08 Jan 2017 05:18 PM IST
विज्ञापन
People may have to walk with more cache expensive
2000 के नोट
 विधान सभा चुनाव के मद्देनजर सोनभद्र जिले में आचार संहिता लागू हो गई है । ऐसे में अधिक कैश लेकर लोगों को चलना महंगा पड़ सकता है। डीएम के निर्देश पर वाहनों की चेकिंग के लिए विशेष दस्ता बनाया गया है जो चेकिंग के दौरान 50000 से अधिक का कैश मिलने पर उसे जब्त कर सकता है।
विज्ञापन


अधिक रकम लेकर चलने व्यक्ति को कैश का पूरा ब्यौरा अपने पास रखना होगा। रिकॉर्ड दिखाने वालो के रूपये जब्त न किए जाएंगे। विधान सभा चुनाव संपन्न कराने के लिए जिला प्रशासन ने जिले में 24 जोनल मजिस्ट्रेट एवं 123 सेक्टर मजिस्ट्रेट तैनात कर दिए है।
विज्ञापन


घोरावल विस में पांच जोनल, 30 सेक्टर मजिस्ट्रेट, राबट्र्सगंज सात जोनल, 38 सेक्टर, ओबरा में सात जोनल, 24 सेक्टर और दुद्धी में सात जोनल एवं 31 सेक्टर मजिस्ट्रेटों के अलावा 12 वीडियो निगरानी टीम, 12 उडन दस्ता और 12 स्थायी निगरानी टीम अलग-अलग भ्रमण कर वाहनों की चेकिंग कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


ताकि चुनाव को प्रभावित करने के लिए कोई प्रत्याशी या नेता वोटरों को वितरित करने के लिए रुपये तो नहीं ले जा रहे है। मजिस्ट्रेटों और टीमों को चेकिंग के दौरान वाहनों में 50 हजार रुपये से अधिक मिलने पर जब्त कर संबंधितों के विरूद्ध कार्रवाई करने का निर्देश मिला है।

इस आदेश से सबसे अधिक व्यापारी तबके लोग परेशान है। क्योंकि प्रतिदिन अनपरा, दुद्धी, शक्तिनगर, बभनी, चोपन, ओबरा समेत अन्य शहरों से कई बड़े कारोबारी लाखों रुपये लेकर राबट्र्सगंज और वाराणसी सामानों का क्रय करने के लिए जाते है।


रास्ते में हो रही सघन चेकिंग उनके के लिए परेशानी का सबब बन सकती है। हालांकि व्यापारियों की समस्याओं को ध्यान में रखते हुए डीएम सीबी सिंह व एसपी लल्लन सिंह ने मातहतों को निर्देश दिया है कि अगर कोई व्यक्ति 50 हजार तक या उससे अधिक धन रखा है और रिकार्ड दिखाता है तो उनके रुपयों को जब्त न किया जाए।

जिला निर्वाचन अधिकारी सीबी सिंह ने कहा कि 50 हजार से अधिक कैश लेकर चलने वालों को हरहाल में रुपये के विवरण के बारे में जानकारी देनी होगी। 
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed