फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   people, including young women, detained on allegations of cyber fraud in the name of trading.

Varanasi News: ट्रेडिंग के नाम पर साइबर ठगी का आरोप, 21 युवतियों समेत 32 हिरासत में

Fri, 31 Jul 2026 01:45 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 31 Jul 2026 01:45 AM IST
विज्ञापन
people, including young women, detained on allegations of cyber fraud in the name of trading.
: कुल 32 लोग पकड़े गए है, जिनमे 21 लडकिया और 11 लड़के है सभी युवक युवतियां 12वी पास या ग्रेजुएशन
रात नौ बजे पुलिस ने दी दबिश, रघुनाथ नगर कॉलोनी में प्रथम व दूसरे फ्लोर पर हो रहा था कॉल सेंटर का संचालन
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
वाराणसी। भेलूपुर थाना क्षेत्र के महमूरगंज में रघुनाथ नगर कॉलोनी के साही टावर में कथित ट्रेडिंग कॉल सेंटर पर पुलिस और साइबर क्राइम टीम ने बृहस्पतिवार देर रात छापा मारा। पुलिस के अनुसार, ऑनलाइन ट्रेडिंग, निवेश, डिजिटल मार्केटिंग और ऑनलाइन खरीदारी में निवेश के नाम पर लोगों को अधिक मुनाफे का झांसा देकर रकम निवेश कराने का आरोप है। मौके से काम कर रहे 21 युवतियों समेत 32 लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ के लिए साइबर थाना ले जाया गया है। पुलिस ने कार्यालय से कंप्यूटर, लैपटॉप और अन्य डिजिटल डेटा भी कब्जे में लिया है। एसीपी भेलूपुर गौरव कुमार ने बताया कि पूछताछ की जा रही है। पता लगाया जा रहा है कि कौन-कौन लोग कॉलिंग करते थे, किसकी क्या भूमिका थी। निवेश के नाम पर लोगों से रकम जुटाने की पूरी प्रक्रिया कैसे संचालित की जा रही थी।
पुलिस के मुताबिक, रात नौ बजे एनकेडी एसोसिएट नाम से कंपनी का बोर्ड लगे कार्यालय में छापा मारा गया। कर्मचारियों की ओर से फोन पर लोगों से संपर्क किया जाता था। आरोप है कि लोगों से लाख रुपये तक निवेश कराया जाता था। कुछ निवेशकों को शुरुआती दौर में रकम वापस कर या मुनाफा देकर भरोसा कायम किया जाता था, बाद में अन्य लोगों से भी बड़ी रकम निवेश कराने का प्रयास किया जाता था।
विज्ञापन

प्रारंभिक पूछताछ में इन पैसों के लेनदेन से जुड़े कई सवालों के जवाब स्पष्ट रूप से नहीं मिले हैं। पुलिस बैंक खातों, डिजिटल लेनदेन और कॉल सेंटर से मिले इलेक्ट्रॉनिक डेटा की जांच की जा रही है। जांच में यह बात सामने आई है कि इसी नाम से एक कंपनी के सेबी से पंजीकृत होने को बोर्ड लगा है। जांच की जा रही है कि कार्यालय का कंपनी से कोई संबंध था या नहीं। कॉल सेंटर में संभावित निवेशकों को प्रभावित करने के लिए कथित तौर पर फर्जी प्रमाणपत्र और दस्तावेज दिखाने की भी जानकारी मिली है। कॉल करने वाले खुद को मल्टीनेशनल कंपनी का अधिकृत एजेंट बताकर लोगों को निवेश के लिए तैयार करते थे या नहीं, इसकी भी जांच की जा रही है। पुलिस पता लगाने में जुटी है कि कॉल सेंटर से कितने लोगों को फोन किया गया और अब तक कितने लोगों से निवेश कराया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article