फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   people in Varanasi bemoaned due to power cut CM Yogi also visited in the dark

अब भगवान की पूजा भी अंधेरे में: वाराणसी में बिजली कटौती से बिलबिलाए लोग, CM Yogi ने भी अंधेरे में किए दर्शन

Sun, 19 Mar 2023 08:15 AM IST
किरन रौतेला न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Published by: किरन रौतेला Updated Sun, 19 Mar 2023 08:15 AM IST
सार

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शनिवार को काल भैरव मंदिर जाकर दर्शन पूजन किया। हालांकि, मंदिर के गर्भगृह में अंधेरा छाया था। बिजली कटी हुई थी। मुख्यमंत्री ने अंधेरे में ही काशी के कोतवाल का दर्शन किया और उनकी आरती उतारी।

विज्ञापन
people in Varanasi bemoaned due to power cut CM Yogi also visited in the dark
CM Yogi ने भी अंधेरे में की काल भैरव की पूजा - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

वाराणसी में बिजली कटौती से लोग बिलबिला गए हैं। अब गुस्सा भी फूट रहा है। तमाम क्षेत्रों में लोग सड़कों पर उतरे और प्रदर्शन किया। बिजली निगम और प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी भी की। जाम लगाया। इससे आवागमन प्रभावित हुआ है।

विज्ञापन


मुख्यमंत्री दर्शन करने पहुंचे तो गुल रही बिजली
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शनिवार को काल भैरव मंदिर जाकर दर्शन पूजन किया। हालांकि, मंदिर के गर्भगृह में अंधेरा छाया था। बिजली कटी हुई थी। मुख्यमंत्री ने अंधेरे में ही काशी के कोतवाल का दर्शन किया और उनकी आरती उतारी। मंदिर के पुजारी सदनलाल दुबे ने बताया कि मुख्यमंत्री शनिवार की सुबह लगभग 9:15 बजे मंदिर आए थे, तब बिजली कटी हुई थी।
विज्ञापन


पुलिस को कॉल कर लोग करते रहे परेशान
बिजली कर्मियों की हड़ताल ने पुलिस कर्मियों की परेशानी भी बढ़ा दी है। थानाध्यक्षों के सीयूजी नंबर पर रात भर लोग कॉल कर अजीब-अजीब फरमाइश कर रहे हैं। शुक्रवार की रात ढाई बजे के लगभग एक थानाध्यक्ष के सीयूजी नंबर पर एक व्यक्ति ने कॉल किया। कहा कि बिजली गुल है, बच्चा रो रहा है। बिजली आपूर्ति शुरू कराइए या हमारे घर आकर बच्चे को चुप कराइए। एक थानाध्यक्ष को रात डेढ़ बजे के लगभग एक व्यक्ति ने कॉल कर कहा कि बिजली गुल है। इन्वर्टर काम नहीं कर रहा है। मोबाइल की बैटरी महज तीन परसेंट बची है। बताइए अब रात भर मैं अपनी गर्लफ्रेंड से कैसे बात करूंगा। आप थानाध्यक्ष हैं, आप लोगों को जिम्मेदारी मिली है। इसलिए तत्काल बिजली शुरू कराइए। एक थानाध्यक्ष को रात दो बजे के लगभग एक व्यक्ति ने कॉल कर कहा कि पुलिस वाले बहुत पहुंच वाले होते हैं। बिजली नहीं है, कहीं से किफायती दाम में जनरेटर की व्यवस्था करा दीजिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

 

people in Varanasi bemoaned due to power cut CM Yogi also visited in the dark
बिजली कटौती से पानी की दिक्कत हो गई है। - फोटो : अमर उजाला।
बाबतपुर एयरपोर्ट पर भी गुल रही बिजली
लाल बहादुर शास्त्री अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट पर भी बिजली संकट रहा। शुक्रवार आधी रात के बाद तीन बजे से लेकर शनिवार शाम चार बजे तक बिजली गुल रही। इस दौरान तीन जनरेटर चलाया गया, तब जाकर सही ढंग से कामकाज हो सका।

बिजली आपूर्ति के लिए एयरपोर्ट पर सोलर सिस्टम भी लगवाया गया है। शुक्रवार देर रात बिजली कटी तो शनिवार सुबह अधिकारी गजोखर उपकेंद्र पहुंचे। किसी तरह शाम साढ़े बजे आपूर्ति बहाल हो सकी। एयरपोर्ट की निदेशक अर्यमा सान्याल ने इस बारे में पूछे जाने पर बताया कि बिजली कटौती से कोई परेशानी नहीं हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed