{"_id":"685e9663445781939c0d6715","slug":"people-got-tested-in-tetmosol-and-amar-ujala-camps-big-step-for-skin-care-in-summer-2025-06-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Varanasi News: गर्मी में त्वचा की देखभाल के लिए बड़ा कदम, टेटमोसोल और अमर उजाला के कैंप में लोगों ने कराई जांच","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Varanasi News: गर्मी में त्वचा की देखभाल के लिए बड़ा कदम, टेटमोसोल और अमर उजाला के कैंप में लोगों ने कराई जांच
Fri, 27 Jun 2025 06:32 PM IST
अमन विश्वकर्मा
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।
Published by: अमन विश्वकर्मा
Updated Fri, 27 Jun 2025 06:32 PM IST
सार
टेटमोसोल और अमर उजाला के स्किन चेकअप कैंप में लोगों ने अपना परीक्षण कराया। इसके बाद उन्हें विशेष सलाह भी दी गई।
विज्ञापन
स्किन चेकअप कैंप के लिए पंजीकरण कराते लोग।
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
Varanasi News: गर्मी का मौसम और पसीना मिलकर अक्सर त्वचा की समस्याओं को बढ़ा देते हैं। इन्हीं समस्याओं का समाधान करने के उद्देश्य से टेटमोसोल और अमर उजाला ने मिलकर एक खास पहल शुरू की थी।
विज्ञापन
वाराणसी शहर में 26 और 27 जून 2025 को चांदपुर स्थित बनारस बीड्स लिमिटेड में दो दिवसीय स्किन चेक अप कैंप का आयोजन किया गया। इस कैंप में एमबीबीएस योग्य डॉक्टर अपनी टीम के साथ मौजूद रहें, जिन्होंने लोगों की त्वचा की जांच की। स्किन चेक-अप कैंप को लेकर लोगों में काफी उत्साह दिखा और लोगों ने बढ़चढ़कर इसमें हिस्सा भी लिया।
विज्ञापन
नाटक का मंचन कर किया जागरूक : इस कैंप से पहले शहर के विभिन्न हिस्सों में 15 दिवसीय जागरुकता अभियान चलाया गया । इस अभियान में कलाकारों की टीम ने नुक्कड़ नाटकों के जरिए लोगों को होने वाले निशुल्क स्किन चेक- अप कैंप के बारे में जानकारी दी। यह अभियान न केवल वाराणसी बल्कि लखनऊ, पटना में भी चलाया गया।
विज्ञापन