{"_id":"607d9aec8ebc3ee9255df1a8","slug":"people-gathered-to-buy-essential-goods-queues-at-liquor-shops-in-varanasi","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"वाराणसी में जरूरत के सामान खरीदने उमड़े लोग, शराब की दुकानों पर लगी कतार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
वाराणसी में जरूरत के सामान खरीदने उमड़े लोग, शराब की दुकानों पर लगी कतार
Mon, 19 Apr 2021 08:29 PM IST
गीतार्जुन गौतम
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
Published by: गीतार्जुन गौतम
Updated Mon, 19 Apr 2021 08:29 PM IST
सार
लॉकडाउन की सूचना मिलते ही किराना दुकानों व सब्जी मंडियों में खरीदारी को पहुंचे लोग
व्यापारी बोले, स्थिति भयावह, सरकार 10 दिनों के लिए लगाए लॉकडाउन
विज्ञापन
वाराणसी में सोमवार को लंका बाजार में खरीदारी करने के लिए उमड़े लोग।
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
इलाहाबाद हाईकोर्ट की ओर से वाराणसी समेत पांच जिलों में लॉकडाउन लगाने का आदेश की सूचना मिलते ही वाराणसी में सोमवार शाम को अफरा-तफरी मच गई। लोगों ने जरूरत के सामान की खरीदारी करनी शुरू कर दी।
विज्ञापन
विशेश्वरगंज मंडी से लेकर चेतगंज और खोजवां सहित अन्य इलाकों में जरूरी सामानों की खरीदारी करने के लिए दुकानों पर भीड़ उमड़ पड़ी। छोटे-बड़े व्यापारी भी स्टॉक खाली करने की तैयारी करने लगे। सुंदरपुर, सिगरा के चंदुआ सट्टी, पंचकोशी स्थित सब्जी मंडियों में भी लोगों की भीड़ देखी गई। शराब की दुकानों पर तो ग्राहकों की लंबी कतार लग गई। पान मसाला की भी बिक्री अचानक तेज हो गई।
विज्ञापन
Trending Videos
वाराणसी में सोमवार को लंका बाजार में शराब की दुकान पर उमड़ी भीड़।
- फोटो : अमर उजाला
वहीं देर बाद प्रदेश सरकार द्वारा लॉकडाउन लगाने से इनकार करने की सूचना मिली तो लोगों और व्यापारियों ने राहत की सांस ली। उधर,, वाराणसी व्यापार मंडल के अध्यक्ष अजीत सिंह बग्गा ने बताया कि इस तरह के माहौल में लॉकडाउन बेहद जरूरी है। सरकार को 10 दिन का लॉकडाउन करना चाहिए।