फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   People from Shivdaspur wrote a letter to PM to adopt village in varanasi

शिवदासपुर के लोगों ने प्रधानमंत्री को लिखा खत, गांव गोद लेने की अपील

Mon, 17 Jun 2019 11:48 AM IST
गीतार्जुन गौतम न्यूज डेस्क,अमर उजाला,वाराणसी
न्यूज डेस्क,अमर उजाला,वाराणसी Published by: गीतार्जुन गौतम Updated Mon, 17 Jun 2019 11:48 AM IST
विज्ञापन
People from Shivdaspur wrote a letter to PM to adopt village in varanasi
गांव गोद लेने की अपील करते शिवदासपुर गांव के लोग - फोटो : अमर उजाला

वाराणसी के शिवदासपुर के लोगों ने रविवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को पत्र लिखकर उनसे गांव गोद लेने की अपील की। पत्र में लिखा है कि इस गांव के विकास का पहिया रुक गया है, आपके गोद लिए बिना उसका आगे बढ़ना संभव नहीं है।

विज्ञापन


शिवदासपुर के पूर्व प्रधान कैलाश राजभर ने बताया कि यह गांव तीन किलोमीटर में बसा हुआ है और यहीं काशी विद्यापीठ का मुख्यालय है। उच्च प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पर हर दिन 300 मरीज और 15 प्रसूति महिलाएं आती हैं। ब्लॉक और स्वास्थ्य केंद्र को जोड़ने वाले सभी मार्ग जर्जर हो गए हैं।
विज्ञापन


शिवदासपुर में कोई प्राइमरी स्कूल और आंगनवाड़ी केंद्र नहीं है। यहां कोई भी बुनियादी सुविधा नहीं है। गांव में सार्वजनिक शौचालय और बैंक भी नहीं है। यहां 14 मतदान केंद्र हैं और इस संसदीय चुनाव में कुल 75 प्रतिशत वोट पड़े। ग्रामवासियों ने पत्र के माध्यम से पीएम मोदी से आग्रह किया कि शिवदासपुर को गोद लेकर कृतार्थ करें। इससे पहले गांव के पंचायत भवन पर ग्रामीणों ने पीएम मोदी के नारे लगाए।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed